एक्सप्लोरर

SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया, राशिद खान रहे जीत के हीरो

सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में लेग स्पिनर राशिद खान का अहम योगदान रहा. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

SRH vs DC: आईपीएल 2020 के 47वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 88 रनों से हरा दिया. इस सीज़न में यह हैदराबाद की पांचवीं जीत है. इसके साथ ही वह प्वाइंट टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है. इस जीत के साथ ही हैरदराबाद की प्ले ऑफ में क्वालीफाई करने की उम्मीद बरकरार है.

हैदराबाद की जीत में लेग स्पिनर राशिद खान का अहम योगदान रहा. उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट हासिल किए. इसके अलावा डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा का भी हैदराबाद की जीत में अहम रोल रहा.

सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मैच में पहले खेलते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 2019 रन बनाए थे. इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 131 रनों पर ऑलआउट हो गई.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को डेविड वॉर्नर और रिद्धिमान साहा ने शानदार शुरुआत दिलाई. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवर में 107 रन जोड़े. वॉर्नर 34 गेंदो में 66 रन बनाकर आर अश्विन की गेंद पर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए.

इसके बाद साहा ने मनीष पांडे के साथ दूसरे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की. बेहतरीन लय में दिख रहे साहा शतक से चूक गए और 45 गेंदो में 87 रन बनाकर एनरिक नॉर्टजे की गेंद पर अपना विकेट गवा बैठे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 193.33 का रहा. अपनी इस पारी में साहा ने 12 चौके और दो छक्के लगाए.

170 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद मनीष पांडे और केन विलियमसन ने 49 रनों की नाबाद साझेदारी की. पांडे ने 31 गेंदो में नाबाद 44 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला. वहीं विलियमसन 10 गेंदो में 11 रन बनाकर नाबाद रहे.

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच में कगीसो रबाडा एक विकेट भी नहीं ले सके. इस सीज़न में यह उनका पहला मैच है, जिसमें वह एक विकेट भी नहीं ले सके हैं. इसके साथ ही वह आज काफी महंगे भी साबित हुए. उन्होंने अपने चार ओवर में 54 रन दिए. वहीं आर अश्विन और एनरिक नॉर्टजे ने एक-एक विकेट हासिल किया.

इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही ओवर में शानदार फॉर्म में चल रहे शिखर धवन खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद दूसरे ओवर में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्कस स्टोइनिस भी पवेलियन लौट गए. स्टोइनिस को शाहबाज नदीम ने अपना शिकार बनाया.

14 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद दिल्ली ने चार नंबर पर शिमरन हेटमायर को बल्लेबाजी के लिए भेजा. लेकिन उसकी यह रणनीति भी काम नहीं आई. हेटमायर 13 गेंदो में 16 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें राशिद खान ने बोल्ड आउट किया.

इसके बाद अजिंक्य रहाणे भी 26 रन बनाकर चलते बने. दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 35 गेंदो में 36 रन बनाए. लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत के करीब भी नहीं पहुंचा पाई. कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच में छह नंबर पर बल्लेबाज़ी के लिए आए. वह भी 12 गेंदो में सात रन बनाकर आउट हो गए.

इसके बाद दिल्ली की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. हैदराबाद की घातक गेंदबाज़ी के आगे उसके सात बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. हालांकि, अंत में दिल्ली के लिए तुषारदेश पांडे ने 9 गेंदो में 20 रनों की तेज़ पारी खेलकर हार के अंतराल को कम किया.

हैदराबाद के लिए लेग स्पिनर राशिद खान ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट झटके. इसके अलावा टी नटराजन और संदीप शर्मा को भी दो-दो सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
टी20 कप्तान बदलने पर रोहित शर्मा का रिएक्शन, सूर्यकुमार यादव के लिए कहा - कुछ भी...
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
अजीत अगरकर ने बता दिया असली सच, कैसे वैभव सूर्यवंशी का हुआ सेलेक्शन? जो कहा वो कर देगा हैरान
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज
कप्तानी छिनने के बाद पहली बार बोले सूर्यकुमार यादव, वैभव सूर्यवंशी के लिए भेजा खास मैसेज

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget