नई दिल्ली: महान क्रिकेट बल्लेबाज सचिन तेदुंलकर आज 44 साल के हो गए हैं. सचिन का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था. इस खास मौके पर टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले और टीम के कप्तान विराट और उनके साथ क्रिकेट खेल चुके कई दिग्गज क्रिकेटरों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
टीम इंडिया के कप्तान विराट ने सचिन को बर्थडे की बधाई देते हुए कहा है, ''हैप्पी बर्थडे पाजी, आपकी लाइफ में ज्यादा से ज्यादा खुशिया आएं, आप हमेशा मेरे हीरो रहेंगे.''
टीम इंडिया के कोच और उनके साथी खिलाड़ी रहे अनिल कुंबले ने भी सचिन को बर्थडे विश किया है. कुंबले ने ट्विटर पर लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे सचिन, तुम सबसे ज्यादा प्रेरणा देने वाले खिलाड़ी रहे हो, उम्मीद करता हूं आने वाला साल आपके लिए शानदार रहे.'' सचिन के साथ मिलकर टीम इंडिया को कई मौकों पर शानदार शुरुआत देने वाले स्टार खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने उनके लिए खास तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए सहवाग ने लिखा है, ''सचिन ऐसे शख्स हैं जिनकी वजह से भारत का टाइम भी रूक सकता है.''
सुरेश रैना ने सचिन को बर्थडे की बधाई देते हुए लिखा है कि, ''आने वाले हर दिन के साथ आपकी लाइफ पहले से ज्यादा सुनहरी होती जाए.''
आर. अश्विन ने सचिन को बधाई देते हुए लिखा है कि ''उनके बर्थडे का दिन भारतीय क्रिकेट दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए.''
बॉक्सर वीजेन्द्र सिंह ने सचिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, ''हैप्पी बर्थडे भारत रत्न और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर.''
