नई दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर एक नए मेहमान ने दस्तक दी है. जी हां! शादी के बाद करीब 8 साल के लंबे इंतेजार के बाद सानिया मिर्जा- शोएब के घर किलकारियां गूंजी हैं. सानिया सोमवार की सुबह मां बनी हैं. घर में नन्हे मेहमान की आमद से शोएब बहुत ही खुश हैं और पूरे जोश-व-जुनून में हैं और अपने इस जज्बात का इजहार ट्विटर पर किया. शोएब ने अपने घर आए बेटे की खुशखबरी अपने फैंस और चाहने वालों से शेयर की. शोएब मलिक ने अपनी खुशी का इजहार करते हुए ट्विटर लिखा, शोएब ने ट्वीट किया, 'बताते हुए बहुत उत्साहित हूं: लड़का हुआ है और मेरी गर्ल (सानिया) बिल्कुल ठीक हैं और हमेशा की तरह मजबूती से खड़ी हैं. #अलहमदुल्लाह. आपकी दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। हम बहुत शुक्रगुजार हैं.'
वहीं फिल्ममेकर और सानिया की दोस्त फराह खान ने इस बात की घोषणा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से की है. फराह ने इस दौरान एक फोटो पोस्ट की और कैप्शन में लिखा- फाइनली लंबे वक्त बाद बहुत अच्छी खबर आ गई. शुभकामनाएं सानिया मिर्जा, शोएब मलिक और जाहिर तौर पर दादी-नानी, ईश्वर हमारी परी को आशीष दे. बता दें कि फराह और सानिया एक साथ कई जगहों पर दिख चुकी है.
वहीं सानिया की बहन ने भी इस खुशखबरी पर उन्हें इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बधाई दी.
पाकिस्तानी क्रिकेटर और शोएब मलिक के दोस्त शाहिद अफरीदी ने भी पिता बनने की खुशी में उन्हें बधाई दी.