कोहली को देख सहवाग ने की थी भविष्यवाणी

कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने कहा कि उसे बचपन से ही चुनौती पसंद हैं. उन्होंने कहा, ‘‘उसे चुनौतियां हमेशा से पसंद रही हैं. वह चाहता है कि उसे चुनौती मिले. वह आत्मविश्वास से भरा रहता है. ’’
लगभग डेढ़ साल तक टीम इंडिया के डायरेक्टर रहे शास्त्री को इस बीच कोहली को करीब से जानने समझने का मौका मिला और उन्होंने कहा कि उन्हें ड्रेसिंग रूम में कोहली के सरल स्वभाव ने प्रभावित किया. उन्होंने कहा, ‘‘वह अभी 27 साल का है लेकिन उसने बहुत कुछ हासिल कर लिया है. मुझे उसके साथ ड्रेसिंग रूम में समय बिताने का मौका मिला और मुझे उसके सरल स्वभाव ने बहुत प्रभावित किया. वह अपने काम के प्रति बेहद ईमानदार है. वह किसी तरह के बहानों के लिये जगह नहीं छोड़ता. वह खुद उदाहरण पेश करता है. यह अच्छा है कि वह एक युवा टीम का कप्तान है. ’’
कुंबले ने कहा कि कोहली एक ऐसा खिलाड़ी है जो खुद ही नहीं बल्कि पूरी टीम को तैयार करने में अहम भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में कोहली में जो बदलाव आपको देखने को मिले हैं उसका पूरा श्रेय उसे जाता है. वह केवल खुद ही नहीं बल्कि पूरी टीम को तैयार करता है.निश्चित तौर पर उसने खेल के हर क्षेत्र में बाकी खिलाड़ियों के लिये मानदंड स्थापित किये हैं. वह अभी महान खिलाड़ी बन चुका है और यह समय बताएगा कि वह किस मुकाम तक पहुंचता है. ’’
सहवाग ने कहा कि जब उन्हें रणजी टीम के अपने साथी प्रदीप सांगवान ने पहली बार कोहली के बारे में बताया तो उन्हें सहज विश्वास नहीं हुआ था. उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं दिल्ली के लिए खेलता था तो सांगवान ने मुझे बताया कि एक लड़का है गजब की बल्लेबाजी करता है. बाद में मैंने उसे (कोहली) देखा तो तब मुझे लगा कि यह लड़का वास्तव में बहुत प्रतिभाशाली है और यह बहुत आगे तक जाएगा.’’
मौका था वरिष्ठ खेल पत्रकार विजय लोकपल्ली की किताब ‘ड्रिवन, द विराट कोहली स्टोरी’ के विमोचन के अवसर पर कल रात यहां कोहली स्वयं मौजूद थे. इस स्टार बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेटर बनने के लिए ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था.
टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान और इस वक्त विश्व क्रिकेट के सबसे बहेतरीन बल्लेबाज विराट कोहली को भारत के पूर्व दिग्गजों से जमकर तारीफ मिली. पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री, कोहली के साथी आशीष नेहरा, महिला क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा और कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने एक साथ कोहली की तारीफ की.