नई दिल्ली: हॉकी के मैच का नजारा आमतौर पर रोमांचक होता है लेकिन नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में खेला गया एक मैच काफी शर्मनाक रहा. स्टेडियम में दो अलग-अलग टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए. खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत ऐसी थी कि वह एक-दूसरे पर हॉकी स्टिक से हमला करने लगे.
दरअसल नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में पंजाब पुलिस और पंजाब नेशनल बैंक के खिलाड़ियों के बीच नेहरू कप का फाइनल मैच चल रहा था. इस मैच के दौरान पंजाब पुलिस के खिलाड़ी ज्यादा आक्रामक होकर भिड़ते नजर आ रहे थे. पीएनबी के खिलाड़ियों का हॉकी स्टिक लेकर पीछा कर रहे थे. तभी दोनों टीमों के बीच भिड़ंत हो गई.
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. वीडियो में दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे पर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि झड़प के बाद मैच फिर से खेला गया और यह मैच PNB ने यह मैच 6-3 से जीत लिया.
महाराष्ट्र: SC के फैसले के बाद संजय राउत बोले- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं
NCP का अमित शाह पर हमला, नवाब मलिक बोले- देश का चाणक्य कौन? शरद पवार....शरद पवार
