भारतीय क्रिकेट में जब भी रोहित शर्मा का नाम आता है, तो उनके खेल के साथ-साथ उनका मजाकिया अंदाज भी चर्चा में रहता है. इस बार हिटमैन एक टीवी शो में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का नाम लेने को लेकर सुर्खियों में हैं. उनसे पूछा गया कि अगर वो नई कार खरीदते हैं, तो किस क्रिकेटर को उसे चलाने नहीं देंगे. रोहित ने जवाब में वैभव का नाम लिया. इसके पीछे की वजह उनकी उम्र से जुड़ी बताई जा रही है.

Continues below advertisement

रोहित शर्मा इन दिनों सोनी टीवी के शो फैमिली फुल हाउस में होस्ट की भूमिका निभा रहे हैं. इस कार्यक्रम में खेल और मनोरंजन से जुड़े कई दिलचस्प पल देखने को मिलते हैं. इसी दौरान रोहित से पूछा गया कि वो अपनी नई गाड़ी किस क्रिकेटर को चलाने नहीं देंगे? इस सवाल पर उन्होंने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया. कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाने वाले वैभव का नाम सुनकर ये सवाल चर्चा में आ गया.

वैभव की उम्र बनी वजह

वैभव सूर्यवंशी अभी 15 साल के हैं. भारत में निजी कार चलाने के लिए 18 साल की उम्र पूरी करना और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है. ऐसे में वैभव का नाम लेना एक मजेदार जवाब हो सकता है. लेकिन, रोहित ने बोला उसके पास लाइसेंस नहीं है इसलिए उसको नहीं देंगे चलाने.

Continues below advertisement

वैभव को मिल चुकी है नई कार

वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद नई टाटा सिएरा एसयूवी मिली थी. टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन ने खूब सुर्खियां बटोरीं. लेकिन कम उम्र के वजह से वो फिलहाल खुद कानूनी रूप से कार नहीं चला सकते. उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस के लिए 18 साल की उम्र पूरी होने तक इंतजार करना होगा.

कम उम्र में बनाई बड़ी पहचान

वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से कम समय में क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है. उनकी उम्र और खेल को देखते हुए उनसे फ्यूचर में काफी उम्मीदें हैं. रोहित शर्मा के इस जवाब की चर्चा भी इसी वजह से दिलचस्प बन गई है.

 

यह भी पढ़ें: IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन