एक्सप्लोरर

Rohan Bopanna: 22 साल बेमिसाल..., भारतीय टेनिस का 'आयरन मैन' हुआ रिटायर; रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा

Rohan Bopanna Retirement: भारत के टैनिस दिग्गज रोहन बोपन्ना ने पेरिस ओलंपिक्स 2024 में पहले राउंड का मैच हारने के बाद अपने टेनिस करियर को विराम दे दिया है.

Rohan Bopanna Retirement: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने टेनिस से संन्यास का एलान कर दिया है. पेरिस ओलंपिक्स 2024 में बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी की टीम को मेंस डबल्स कम्पटीशन के पहले राउंड में 7-5, 6-2 से हार झेलनी पड़ी. अब रोहन बोपन्ना ने पुष्टि कर दी है कि ये उनके करियर का आखिरी मैच रहा. बोपन्ना ने 22 सालों तक अंतर्राष्ट्रीय टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन अब उन्होंने अपने ऐतिहासिक करियर को विराम दे दिया है.

उन्होंने रिटायरमेंट का स्टेटमेंट देते हुए कहा, "यह मेरे टेनिस करियर का आखिरी टूर्नामेंट रहा. मैं समझता हूं कि एक खिलाड़ी के तौर पर मैं कहां पहुंचा हूं. मैं जहां हूं, वह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 20 साल से भी ज्यादा समय तक बहुत ऊंचे लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करूंगा. 2002 में डेब्यू और आज उसके 22 साल बाद भी मैं ओलंपिक्स में अपने देश का प्रतिनिधि रहा. मुझे इस ऐतिहासिक करियर पर बहुत गर्व है."

2026 एशियाई खेलों में नहीं लेंगे भाग

रिटायरमेंट का एलान होते ही रोहन बोपन्ना द्वारा 2026 एशियाई खेलों में भाग लेने की संभावनाएं लुप्त हो गई हैं. याद दिला दें कि 2016 रियो ओलंपिक्स में बोपन्ना और सानिया मिर्ज़ा की टीम मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल में जाने के बाद भी पदक जीतने से वंचित रह गई थी. इस बार उनके पास मौका था कि वो श्रीराम बालाजी के साथ मिलकर अपने ओलंपिक मेडल जीतने के सपने को पूरा करें, लेकिन फ्रांस के गेल मोनफिल्स और रोजर वैसेलिन की जोड़ी ने ऐसा नहीं होने दिया.

6 बार के ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट

रोहन बोपन्ना अपने ऐतिहासिक टेनिस करियर में 6 बार डबल्स कम्पटीशन में ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट रहे हैं. इसके अलावा उन्हें 2 बार का ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनने का भी गौरव हासिल है. बोपन्ना ने 2017 में कनाडा की गेब्रियला डैब्रोवस्की के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स में फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था. वहीं 2024 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एब्डन के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया है.

यह भी पढ़ें:

OLYMPICS 2024: महिलाओं का सरेआम अपमान, कमेंटेटर की नौकरी ले डूबा भद्दा कमेंट; पेरिस ओलंपिक्स में हुआ बहुत बड़ा विवाद

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 1st T20I Live: शाई होप की फिफ्टी बनाकर आउट, वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा; स्कोर 100 के पार
Live: शाई होप की फिफ्टी बनाकर आउट, वेस्टइंडीज का चौथा विकेट गिरा; स्कोर 100 के पार
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वनडे के बाद T20I में भी नमन धीर का डेब्यू, 173 रन की पारी का मिला इनाम
वनडे के बाद T20I में भी नमन धीर का डेब्यू, 173 रन की पारी का मिला इनाम

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget