एक्सप्लोरर

RCB VS KKR: 60 गेंद, 11 चौके और 3 आसमानी छक्के, विराट कोहली की KKR के खिलाफ आंधी, गेंदबाजों की ऐसी घुलाई नहीं देखी होगी

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए.

विराट कोहली की शतकीय पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है.

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए. इस टीम ने 48 के स्कोर तक फिन एलन (18) और कप्तान अजिंक्य रहाणे (19) के रूप में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो दिए थे.

यहां से अंगकृष रघुवंशी ने कैमरून ग्रीन के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दिलाई. कैमरून 24 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद अंगकृष ने रिंकू सिंह के साथ चौथे विकेट के लिए 46 गेंदों में 76 रन जुटाकर केकेआर को विशाल स्कोर तक पहुंचाया.

यह भी पढ़ें: RCB प्लेयर ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, मैदान पर गिरी गोल्ड चेन लौटाई; लाइव मैच में कैद हुआ नजारा

रिंकू 29 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ 49 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि अंगकृष ने 46 गेंदों में 71 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. विपक्षी खेमे से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रासिख सलाम डार ने 1-1 विकेट हासिल किया.

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 19.1 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस टीम को जैकब बेथेल और विराट कोहली की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 20 गेंदों में 37 रन जुटाए. इसके बाद कोहली ने देवदत्त पड्डिकल के साथ मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने 59 गेंदों में 92 रन की साझेदारी की.

पड्डिकल 27 गेंदों में 7 चौकों के साथ 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कोहली ने कप्तान रजत पाटीदार (11) के साथ 28 रन, जबकि टिम डेविड (2) के साथ 23 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

इन खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने 58 गेंदों में अपना 9वां आईपीएल शतक पूरा किया. कोहली ने 60 गेंदों में 3 छक्कों और 11 चौकों के साथ 105 रन की नाबाद पारी खेली. विपक्षी खेमे से कार्तिक त्यागी ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले. सुनील नरेन को 1 विकेट हाथ लगा.

विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने का बनाया महारिकॉर्ड; रोहित-धोनी छूटे पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

1,85,742 गेंदें फेंकीं, 4204 विकेट झटके...., जानिए कौन है वो महान गेंदबाज जिसने दुनिया को चौंका दिया
1,85,742 गेंदें फेंकीं, 4204 विकेट झटके...., जानिए कौन है वो महान गेंदबाज जिसने दुनिया को चौंका दिया
क्या क्रिकेट में हो रही है फिक्सिंग? आईपीएल के बाद ललित मोदी ने कर दिया बड़ा खुलासा, पढ़िए
क्या क्रिकेट में हो रही है फिक्सिंग? आईपीएल के बाद ललित मोदी ने कर दिया बड़ा खुलासा, पढ़िए
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
टीम इंडिया को लगा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर विराट कोहली; जानिए क्यों
टीम इंडिया को लगा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर विराट कोहली; जानिए क्यों
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मोदी सरकार ने तेल संकट के बीच लिया बड़ा फैसला, जारी किया 10 हजार करोड़ का फंड
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
मालवीय नगर अग्निकांड: फरार हो गया था होटल मालिक लवकेश बजाज, घर भी नहीं गया, सड़क पर घूमता रहा
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
उधर टैरिफ लगाने की बात इधर भारत संग ट्रेड को बेताब ट्रंप, US राजदूत बोले- 99 प्रतिशत डील पक्की, मैं कल ही...
IND vs AFG Test: अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
अफगानिस्तान ने खेले कुल 12 टेस्ट, भारत से भी हो चुकी है भिड़ंत, जानें कितने जीते और कितने हारे
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
दिल्ली आग हादसे के बाद CM योगी आदित्यनाथ की सख्ती, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
UNSC से पाकिस्तान की छुट्टी! पहली बार UN सुरक्षा परिषद का मेंबर बना ये देश, बढ़ेगा कद
Delhi Malviya Nagar Fire: क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
क्या है बेड एंड ब्रेकफास्ट पॉलिसी? जिस पर चल रहा था मालवीय नगर वाला रेस्टोरेंट, यहीं हुआ था अग्निकांड
Embed widget