Pro Kabaddi League 2019: चेन्नई के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गये तमिल थलाइवाज़ और पुनेरी पलटन के बीच का मुकाबला 31-31 से टाई हो गया. इस मैच में पुनेरी पलटन के सुरजीत सिंह ने अपना 10वां हाई फाइव लगाते हुए कुल 7 टैकल प्वाइंट्स लिए. इसके अलावा पुनेरी की ओर से पंकज मोहिते को 7 रेड प्वाइंट्स मिले. जबकि तमिल थलाइवाज़ के स्टार रेडर राहुल चौधरी ने 8 रेड प्वाइंट्स प्राप्त किए तो रण सिंह को 4 टैकल प्वाइंट्स मिला.
तमिल थलाइवाज़ और पुनेरी पलटन के बीच इस लीग में ये पहला टाई मुकाबला था. इस मैच के बाद तमिल थलाइवाज़ अंक तालिका में जहां पांचवें पायदान पर आ गए हैं तो पुनेरी भी 12वें से 11वें स्थान पर चली गई है.
वीवो प्रो कबड्डी में सोमवार को चेन्नई लेग के तीसरे दिन भी दो मुक़ाबले खेले जाएंगे, पहले मुक़ाबले में हरियाणा स्टीलर्स का सामना यू मुम्बा से होगा जबकि दूसरे मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को यूपी योद्धा चुनौती देती नज़र आएगी.
