Pro kabaddi League 2018: यूपी योद्धा ने यू मुंबा को 34-29 से हराया
एजेंसी | 30 Dec 2018 11:29 PM (IST)
नीतेश कुमार ने रक्षण में बेहतरीन खेल दिखाया और आठ अंक बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी. यूपी योद्धा ने टैकल से 18 अंक बनाये.

कोच्चि: यूपी योद्धा ने आलराउंड खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के पहले एलिमिनेटर में रविवार को यहां खिताब के प्रबल दावेदार यू मुंबा को हराया. यूपी योद्धा ने मैच में पूरा नियंत्रण रखा और खचाखच भरे स्टेडियम में 34-29 से जीत दर्ज की. नीतेश कुमार ने रक्षण में बेहतरीन खेल दिखाया और आठ अंक बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभायी. यूपी योद्धा ने टैकल से 18 अंक बनाये. मुंबई के पास सिद्धार्थ देसाई जैसा स्टार रेडर था लेकिन वह सात अंक ही बना पाये. दूसरी तरफ से श्रीकांत जाधव और प्रशांत कुमार राय ने मिलकर यूपी की तरफ से रेड से नौ अंक बनाये.