नई दिल्ली: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का आगाज 30 मई से होने वाला है. इस दौरान सभी टीमें जमकर मैदान पर पसीना बहा रही है. लेकिन इस दौरान जिस एक मैच को लेकर सबसे ज्यादा माहौल बना हुआ है वो है 6 जून को होने वाला भारत पाकिस्तान का मैच. लेकिन इससे पहले पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज वहाब रियाज़ ने फिल्डिंग और अपनी टीम को लेकर एक बड़ी बात कही है.
वहाब ने कहा कि अगर उनकी टीम फिल्डिंग में कमाल करती है तो वर्ल्ड कप पर इसका बड़ा असर होगा. साल 2017 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की विजेता टीम को अपने पहले ही वॉर्मअप मैच में अफगानिस्तान के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा. बता दें कि इस हार से अगले हफ्ते से शुरू हो रहे टूर्नामेंट पर ज्यादा असर तो नहीं पड़ेगा लेकिन दूसरी चीजें टीम के लिए भारी पड़ सकती है.
वहाब ने कहा कि, जिस तरह से हमने इंग्लैंड के खिलाफ उनके होम ग्राउंड पर खेला वो काबिल ए तारीफ है. इंग्लैंड की टीम अभी दुनिया की सबसे खतरनाक टीम है. और फिलहाल इस टीम के पास जो आत्मविश्वास है वो और किसी टीम के पास नहीं है.
वहाब ने आगे कहा कि, वर्ल्ड कप से पहल इंग्लैंड के खिलाफ खेलना हमारे लिए काफी फायदेमंग साबित हुआ. हमने कुछ मौके छोड़े वहीं कई बार जो हमने सोचा वो नहीं हो पाया. हमारी फिल्डिंग खराब रही. अगर हम अपनी फिल्डिंग सुधारते हैं तो हम इस वर्ल्ड कप में कमाल कर सकते हैं. हमारे बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है. कुछ चीजें हैं जिसपर हमें और काम करना है.
वहाब ने कहा कि हमें इंग्लैड एक दूसरे घर जैसा लगता है क्योंकि पाकिस्तान के बाद इंग्लैंड ही इकलौता ऐसा देश हैं जहां हमारे फैंस की तादाद ज्यादा है. यहां के विकेट छोड़ सूखे हैं और हमरी गेंदबाजी भी अब बेहतरीन हो रही है.