एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: कैसे मिलती है शूटिंग के खिलाड़ियों को बंदूक? कितना होता है प्राइस? यहां जानें सबकुछ

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक खेलों में मनु भाकर भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली एथलीट हैं. आइए जानते हैं कि इस बंदूक को हासिल करने के लिए एथलीटों को क्या-क्या करना पड़ता है?

Paris Olympics 2024: मनु भाकर ने जब टोक्यो ओलंपिक्स में भाग लिया था तब उनकी बंदूक में तकनीकी खराबी आ गई थी. मगर 2024 पेरिस ओलंपिक्स में उन्होंने भारत को पहला पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है. पिछले करीब 2 दशकों में भारत के निशानेबाजों ने पूरी दुनिया में परचम लहराया है, ऐसे में आम लोगों के मन में सवाल आना लाजिमी है कि क्या इन एथलीटों की बंदूक असली होती है. अगर बंदूक असली होती है तो उन्हें लाइसेंस कौन देता है? आइए जानते हैं ओलंपिक में इस्तेमाल होने वाली बंदूक में आखिर क्या खासियत होती है?

कहां से मिलती है बंदूक?

आमतौर पर ओलंपिक में दावेदारी पेश करने वाले एथलीटों को उनके देश की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति या फिर राष्ट्रीय महासंघ बंदूक मुहैया कराता है. यानी भारत का कोई एथलीट ओलंपिक या किसी अंतर्राष्ट्रीय इवेंट में भाग लेता है तो नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) या फिर भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) उसे बंदूक मुहैया कराएगी. मगर कई बार एथलीट अपनी पसंद की बंदूक से खेलना पसंद करते हैं, वहीं कई बार स्पॉन्सर भी उन्हें बंदूक देते हैं.

कैसे मिलता है लाइसेंस?

ओलंपिक में भाग लेने वाले निशानेबाजों को भी लाइसेंस लेना पड़ता है. एथलीटों को 1878 में ब्रिटिश सरकार द्वारा लाए गए आर्म्स एक्ट के तहत लाइसेंस लेना होता है. इसके ताकत बिना सरकार की अनुमति के भारत का कोई भी नागरिक बंदूक ना खरीद सकता है और ना उसे बेच सकता है. बता दें कि एथलीटों को आम लोगों की तुलना में बंदूक खरीदने के लिए अधिक छूट भी मिलती है.

कितनी बंदूक और गोलियां खरीद सकते हैं?

नियमों की मानें तो किसी लोकप्रिय निशानेबाज को 12 बंदूक अपने पास रखने की इजाजत है. मगर कुछ शूटिंग एथलीटों को 8-10 बंदूक रखने की अनुमति है. गोलियों की बात करें तो ये एथलीट .22 LR राइफल या पिस्तौल के लिए 5 हजार गोलियां रख सकते हैं. दूसरी ओर पिस्तौल/रिवॉल्वर के लिए 2 हजार गोलियां रखने की इजाजत होती है.

क्या होता है एक बंदूक का प्राइस?

मनु भाकर ने जिस बंदूक से 2024 पेरिस ओलंपिक्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का ब्रॉन्ज़ मेडल जीता है, वह मोरिनी कंपनी की है. मोरिनी कंपनी के CM 162EI मॉडल की कीमत मार्केट में 166,900 रुपये है. यह .177 एयर गन होती है, जिसकी कीमत कंपनी के हिसाब से कम और ज्यादा हो सकती है. इस बंदूक को खरीदने के लिए कागजी कार्यवाई काफी जटिल होती है.

यह भी पढ़ें:

PARIS OLYMPICS 2024: भारतीय एथलीट्स का हौसला बढ़ाने पेरिस पहुंचे राहुल द्रविड़, सामने आई बेहद खास तस्वीर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget