एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट का दिल्ली में जोरदार स्वागत, वतन वापसी पर फूंट-फूंट कर रोईं; बोलीं- आप सबका...

Vinesh Phogat News: स्टार पहलवान विनेश फोगाट भारत लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. विनेश वतन पर इमोशनल हो गईं. वह फूंट-फूंट कर रोईं.

Vinesh Phogat News: भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट भारत वापस आ गई हैं. वह करीब सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं. पेरिस ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने के बाद भी मेडल न लाने का मलाल विनेश के चेहरे पर साफ दिख रहा था. वतन वापसी पर वह भावुक हो गईं. इस दौरान वह फूंट-फूंट कर रोईं. भारत लौटने पर विनेश ने पहली प्रतिक्रिया भी दी. 

विनेश का स्वागत करने के लिए पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे थे. विनेश के बाहर आते ही दोनों ने उन्हें गले लगाया. इस दौरान विनेश दोनों से गले लगकर खूब रोईं. भारत लौटने पर विनेश फोगाट ने कहा कि आप सबका धन्यवाद. 

भले ही विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में मेडल नहीं जीत सकीं, लेकिन उन्होंने हर भारतीय का दिल जरूर जीता है. इसी वजह से दिल्ली एयरपोर्ट में विनेश का भव्य स्वागत हुआ. विनेश की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे. विनेश ने एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद हाथ जोड़कर सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया. 

100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से हो गई थीं डिसक्वालीफाई

बता दें कि विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती के 50 किग्रा इवेंट में लड़ी थीं. अपने पहले मैच में विनेश ने पिछले ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट व वर्ल्ड चैंपियन पहलवान को चित किया. इसके बाद विनेश ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में दमदार जीत दर्ज की. हालांकि, फाइनल वाले दिन वह 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालीफाई हो गईं. 

विनेश ने अपने डिसक्वालीफिकेशन के बाद सिल्वर मेडल की मांग की और CAS में अपील की. इस दौरान देश के प्रतिष्ठित वकील हरीश साल्वे ने उनका केस लड़ा. सीएएस ने विनेश से कुछ सवालों के जवाब मांगे. हालांकि, फिर उनका केस खारिज कर दिया.

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
नकल पर नकेल! UP के इस जिले में परीक्षा केंद्र से गायब रहने वाले टीचर्स को होगी 'जेल', DM ने दिए आदेश
नकल पर नकेल! UP के इस जिले में परीक्षा केंद्र से गायब रहने वाले टीचर्स को होगी 'जेल', DM ने दिए आदेश
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान

वीडियोज

Bollywood News: वायरल हुआ Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कार्ड, डेट्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
'Mardaani 3’ को पिता के नजरिए से बनाया: Abhiraj Minawala
T20 World Cup: मैच के बाद मुनीर भड़के, फैंस का दर्द और गुस्सा वायरल! |ABPLIVE
Seher Hone Ko Hai: सहर ने दसवीं की परीक्षा के किये सुसराल से लगाई दौड़, माहिद को आया गुस्सा
ICU में सलीम खान, पिता को देखने लीलावती हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
नकल पर नकेल! UP के इस जिले में परीक्षा केंद्र से गायब रहने वाले टीचर्स को होगी 'जेल', DM ने दिए आदेश
नकल पर नकेल! UP के इस जिले में परीक्षा केंद्र से गायब रहने वाले टीचर्स को होगी 'जेल', DM ने दिए आदेश
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
झारखंड में लेक्चरर बनने का मौका, JPSC ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन; पढ़ें डिटेल्स
झारखंड में लेक्चरर बनने का मौका, JPSC ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन; पढ़ें डिटेल्स
वोटर आईडी में एड्रेस ऑनलाइन बदलवाएं, ये रही प्रोसेस
वोटर आईडी में एड्रेस ऑनलाइन बदलवाएं, ये रही प्रोसेस
Embed widget