एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत लौटीं मनु भाकर, देश ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत

Olympics 2024 Manu Bhaker: पेरिस ओलंपिक 2024 की निशानेबाजी इवेंट में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर मनु भाकर देश लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया.

Paris Olympics 2024 Manu Bhaker Grand Welcome at Delhi Airport: भारत की स्टार शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीतकर देश लौट आई हैं. बुधवार को जब मनु भाकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं तो उनका जोरदार स्वागत किया गया. हजारों लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया. उनके साथ कोच जसपाल राणा भी थे. पेरिस से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI 142) सुबह करीब 9:20 बजे उतरी, जो एक घंटे की देरी से पहुंची. 22 साल की मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिक्स्ड टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है. 

मनु भाकर के माता-पिता और कई खेल अधिकारी उनसे मिलने एयरपोर्ट आए थे. हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. मनु भाकर ने कहा था कि वह एक भव्य स्वागत चाहती थीं और आज उनका सपना पूरा हो गया है. जैसे ही भाकर और राणा बाहर आए, उन पर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई गईं और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया. इसके अलावा कोच जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा भी एयरपोर्ट पर मौजूद थे. जो उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री थे.

पूर्व उत्तराखंड खेल मंत्री नारायण सिंह राणा ने कहा- "यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत की एक बेटी दो पदक जीतकर इतिहास रचते हुए वापस आ रही है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है. वह केवल 22 साल की है." उन्होंने आगे कहा- "वह अपने कोच जसपाल राणा के साथ आ रही है. वह मेरा बेटा है. उसने भारत के लिए खेलते हुए गौरव हासिल किया है. जसपाल राणा और अभिनव बिंद्रा ने इसकी शुरुआत की."

देश के लिए इतिहास
मनु भाकर ने देश के लिए इतिहास रचा है. उनके पहले सिर्फ नॉर्मन प्रिचर्ड ही एक ओलंपिक में दो पदक जीत पाए थे, लेकिन वो आजादी से पहले की बात है. मनु भाकर की इस उपलब्धि से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है.

खेल मंत्री से मिलेंगी मनु भाकर
मनु भाकर अब खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से मिलेंगी. इसके बाद मनु वापस पेरिस जाएंगी. जहां रविवार को पेरिस ओलंपिक 2024 समापन समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

यह भी पढ़ें:
Manu Bhaker: हताश-निराश होकर मनु भाकर ने खेल छोड़ विदेश में पढ़ाई करने का लिया था फैसला, अब बनीं देश का गौरव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget