एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: आज तीरंदाजी में कमाल दिखाएंगे भारतीय एथलीट्स, जानें कौन दिला सकता है मेडल

Olympics 2024 25 July Schedule: पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारत का अभियान आज यानी 25 जुलाई से शुरू हो रहा है. जिसमें भारतीय तीरंदाज अपना दमखम दिखाएंगे. इसमें भारत के छह तीरंदाज हिस्सा ले रहे हैं.

Paris Olympics 2024 July 25 Archery: पेरिस ओलंपिक 2024 की ओपनिंग सेरेमनी 26 जुलाई को होने जा रही है, लेकिन ओलंपिक 2024 में भारत का अभियान 25 जुलाई से शुरू हो रहा है. आज यानी 25 जुलाई को वूमेंस और मेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होने जा रहा है. जिसमें लंदन 2012 ओलंपिक के बाद पहली बार भारतीय तीरंदाजी टीम छह तीरंदाजों के साथ पूरी ताकत के साथ उतरने जा रही है. इनमें से तीन पुरुष और तीन महिला तीरंदाज हैं. जिसका नेतृत्व तरुणदीप राय और दीपिका कुमारी करने जा रही हैं.

आज तीरंदाजी में कौन-कौन से भारतीय तीरंदाज मुकाबला कर रहे हैं?
आज पूरी भारतीय तीरंदाजी टीम दुनिया के सभी क्वालीफाई तीरंदाजों के साथ मुकाबला करने जा रही है. पहला मुकाबला वूमेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड होने जा रहा है. 64 महिला तीरंदाज एक दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगी. इसमें भारत की तीन महिला तीरंदाज हैं, जिनके नाम दीपिका कुमारी, भजन कौर और अंकिता भकत हैं. यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा.

दूसरा मैच मेंस इंडिविजुअल रैंकिंग राउंड का है. जिसमें 64 पुरुष एक दूसरे से मुकाबला करेंगे. इसमें भारत के तीन पुरुष तीरंदाज हैं, जिनके नाम तरुणदीप राय, धीरज बोम्मादेवरा और प्रवीण जाधव हैं. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5:45 बजे शुरू होगा.

भारतीय तीरंदाजों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है आज का मैच?
आज का रैंकिंग राउंड भारतीय तीरंदाजों के लिए बेहद अहम है. ये राउंड तय करेगा कि भारत को व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में कौन सी सीडिंग मिलेगी. टॉप चार टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिलेगी, जबकि आठवें से बारहवें रैंक वाली टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए एक-दूसरे से भिड़ेंगी. मिक्स्ड टीम स्पर्धा के लिए भी रैंकिंग राउंड अहम है, जिसमें टॉप 16 जोड़ियां ही आगे बढ़ पाएंगी.

इन भारतीय तीरंदाजों से गोल्ड की उम्मीद
दीपिका कुमारी अपने करियर का चौथा ओलंपिक खेल रही हैं और इस बार वह मां बनने के बाद मैदान में उतर रही हैं. दीपिका कुमारी वर्ल्ड रैंकिंग में भी नंबर वन रह चुकी हैं. तरुणदीप राय भी अपना चौथा ओलंपिक खेल रहे हैं. इन दोनों तीरंदाजों से पदक की काफी उम्मीदें हैं. प्रवीण जाधव दूसरी बार ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं, जबकि धीरज बोम्मदेवड़ा, भजन कौर और अंकिता भगत पहली बार ओलंपिक मंच साझा करेंगे.

वैसे आपको बता दें कि वूमेंस इंडिविजुअल गोल्ड मेडल मैच 3 अगस्त को होना है. वहीं मेंस इंडिविजुअल गोल्ड मेडल मैच 4 अगस्त को होना है.

यह भी पढ़ें:
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत का शेड्यूल... कल पहला मैच, नोट कर लीजिए सभी इवेंट्स की तारीख और समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget