Paris Olympics 2024 India’s Schedule Dates and Event Times: पेरिस ओलंपिक 2024 का उद्घाटन समारोह 26 जुलाई को है, लेकिन भारत के पहले इवेंट का आयोजन 25 जुलाई को ही है. 16 खेलों में 69 पदक स्पर्धाओं में भाग लेने वाले 117 भारतीय खिलाड़ी देश का गौरव बढ़ाने के लिए मैदान पर उतरेंगे.

यह भारतीय दल अब तक का सबसे बड़ा दल है. एथलेटिक्स टीम 29 खिलाड़ियों के साथ सबसे बड़ी टीम है, जिसमें शामिल हैं टोक्यो ओलिंपिक के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा. निशानेबाजी में 21 खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो पिछले संस्करणों की तुलना में कहीं अधिक है.

पेरिस ओलंपिक 2024 में पहले पदक की उम्मीदतीरंदाजी में दीपिका कुमारी और तरुणदीप राय 25 जुलाई को रैंकिंग राउंड में भारत को पहला पदक दिला सकते हैं. इसके बाद 27 जुलाई को संदीप सिंह/एलावेनिल वालारिवन और अर्जुन बबुता/रमिता जिंदल की जोड़ियां मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में मैदान में उतरेंगी. पिस्टल स्पर्धाओं में मनु भाकर भी पदक की दावेदार होंगी. 6 अगस्त को नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो स्पर्धा के क्वालीफायर और 8 अगस्त को फाइनल में अपना दमखम दिखाएंगे. बैडमिंटन में पीवी सिंधु 27 जुलाई से 5 अगस्त तक भारत का नाम रोशन करेंगी. मीराबाई चानू 7 अगस्त को महिलाओं की 49 किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में हिस्सा लेंगी. टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीतने वाली लवलीना गोरगाहेन 27 जुलाई से शुरू होने वाली बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. उनके साथ दो बार की विश्व चैंपियन निखत जरीन भी पदार्पण करेंगी.

कहां होगा लाइव स्ट्रीमिंग?पेरिस ओलंपिक का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 और डीडी स्पोर्ट्स 1.0 पर उपलब्ध होगा, जबकि भारत में लाइव स्ट्रीमिंग 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक जियोसिनेमा पर होगी.

कुल 16 खेलों में 112 खिलाड़ीभारतीय खिलाड़ी कुल 16 खेलों - तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, घुड़सवारी, गोल्फ, हॉकी, जूडो, रोइंग, नौकायन, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस और टेनिस में अपना जलवा बिखेरेंगे.

टोक्यो 2020 का रिकॉर्डभारत टोक्यो 2020 में 1 स्वर्ण सहित 7 पदक जीतकर रिकॉर्ड बना चुका है और पेरिस में इस आंकड़े को पार करने का लक्ष्य रखता है.

भारतीय एथलीटों के लिए पेरिस ओलंपिक 2024 का शेड्यूल

खेलशुरू होने की तारीखसमाप्त होने की तारीखपदक स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करने वाले भारतीय
भारतीय एथलीटों की संख्या
तीरंदाजी25 जुलाई4 अगस्त56
एथलेटिक्स1 अगस्त10 अगस्त1629
बैडमिंटन27 जुलाई5 अगस्त47
बॉक्सिंग27 जुलाई10 अगस्त66
घुड़सवारी30 जुलाई4 अगस्त11
गोल्फ1 अगस्त10 अगस्त24
हॉकी27 जुलाई8 अगस्त116
जूडो2 अगस्त2 अगस्त11
रोइंग27 जुलाई3 अगस्त11
सेलिंग1 अगस्त6 अगस्त22
शूटिंग27 जुलाई5 अगस्त1521
तैराकी28 जुलाई29 जुलाई22
टेबल टेनिस27 जुलाई10 अगस्त46
टेनिस27 जुलाई4 अगस्त23
कुश्ती5 अगस्त11 अगस्त66
वेटलिफ्टिग7 अगस्त7 अगस्त11

यह भी पढ़ें:Melbourne Olympics 1956 Football: मेडल की दहलीज पर टूटे थे भारतीय फुटबॉल टीम के सपने, मेलबर्न ओलंपिक 1956 की वो दर्दनाक कहानी!