Paris Olympics 2024 Day 7: लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में पहुंचे, मनु भाकर ने तीसरे मेडल की ओर बढ़ाए कदम; जानें सातवें दिन क्या हुआ

Paris Olympics 2024 Day 7 Live Update: भारत ने 7वें दिन शानदार प्रदर्शन किया है. उसने हॉकी में ऑस्ट्रेलिया को हराया. इसके साथ ही आर्चरी में मेडल की उम्मीद जगाई. लाइव अपडेट्स यहां पढ़ सकते हैं.

एबीपी लाइवLast Updated: 03 Aug 2024 12:39 AM

बैकग्राउंड

2024 Paris Olympics Day 7 Live: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज यानी 02 अगस्त को सातवां दिन होगा. आज भारत के लिए दो मेडल जीत चुकीं मनु भाकर एक बार...More

Paris Olympics 2024 Day 7 Highlights: सातवें दिन के हाइलाइट्स

भारत के लिए पेरिस ओलंपिक्स का सातवां दिन मिलाजुला रहा. लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन पुरुष सिंगल्स में चीनी ताइपे के चोउ टिएन चेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.


हॉकी में भारत ने टोक्यो ओलंपिक्स की सिल्वर मेडल विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया है.


मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल शूटिंग के फाइनल में प्रवेश पा लिया है. ईशा सिंह फाइनल में जगह बनाने से चूकीं. वहीं स्कीट शूटिंग में भारत के अनंत जीत सिंह भी बाहर हो गए हैं.


मिक्स्ड डबल्स आर्चरी में धीरज बोम्मादेवरा-अंकिता भगत की टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में USA से 2-6 से हार गई.


महिलाओं की 78+ किलोग्राम स्पर्धा के राउंड ऑफ 32 में तुलिका मान 0-10 से हारीं.


सेलिंग में नेत्रा कुमानन और विष्णु श्रवणन का निराशाजनक प्रदर्शन.


महिलाओं की 5000 मीटर रेस में अंकिता और पारुल चौधरी फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रहीं.