एक्सप्लोरर

Indias Schedule Olympics 2024 Day 6: आज तीसरा मेडल जीतेगा भारत! स्वप्निल कुसाले समेत इन एथलीटों से उम्मीदें, जानें दिन का पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024 Day 6: ओलंपिक 2024 का छठा दिन भारतीय एथलीटों के लिए बेहद शानदार होने वाला है. आज भारतीय एथलीटों के लिए तीन मेडल मैच हैं. इसमें एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन के बीच भी खास मुकाबला है.

Indias Schedule Paris Olympics 2024 Day 6: पेरिस ओलंपिक 2024 में अब तक भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है. अब भारत छठे दिन में प्रवेश कर चुका है. आज यानी 1 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 में छठे दिन का इवेंट खेला जाना है. जिसमें 20 से अधिक भारतीय एथलीट एक्शन में होंगे. आज भारतीय एथलीट तीन इवेंट में पदक के लिए मुकाबला करने वाले हैं.

ये एथलीट पदक के लिए मैदान में उतरेंगे
छठे दिन भारत की पदक जीतने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. आज के तीन पदक मुकाबलों में पांच भारतीय एथलीट मैदान में होंगे. एथलेटिक्स की पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक इवेंट में परमजीत सिंह बिष्ट, अक्षदीप सिंह, विकास सिंह पदक के लिए अपना पूरा जोर लगाने वाले हैं. एथलेटिक्स की महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक इवेंट में प्रियंका गोस्वामी भी अपना दमखम दिखाएंगी. शूटिंग की पुरुषों की 50 मीटर राइफल इवेंट में स्वप्निल कुसाले से देश को काफी उम्मीदें हैं.

ये स्टार एथलीट भी होंगे आज एक्शन में
पेरिस ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी अपने अभियान की अगली चुनौती से रूबरू होंगे. बैडमिंटन में पीवी सिंधु, एचएस प्रणॉय और लक्ष्य सेन, मुक्केबाजी में निकहत जरीन पदक की आस लगाए हुए हैं.

ओलंपिक में लगातार तीसरा पदक जीतने की उम्मीद लगाए बैठी पीवी सिंधु का सामना पहले राउंड में चीन की हे बिंग जियाओ से होगा. पुरुष एकल में देश के दो स्टार खिलाड़ी एचएस प्रणॉय और लक्ष्य सेन आमने-सामने होंगे. जबकि पुरुष युगल में चिराग-सात्विक की जोड़ी भी क्वार्टर फाइनल में अपनी ताकत दिखाएगी.

भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मिलेगी बेल्जियम से कड़ी चुनौती
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. अब टीम का अपराजित रिकॉर्ड पेरिस 2024 में बेल्जियम के खिलाफ यवेस-डु-मानोइर स्टेडियम में चुनौती का सामना करेगा.

भारतीय समयानुसार भारत का आज का शेड्यूल

समय स्पोर्ट्स इवेंट भारतीय एथलीट
11:00 बजे एथलेटिक्स पुरुषों की 20 किमी रेस वॉक, फाइनल परमजीत सिंह बिष्ट, अक्षदीप सिंह, विकास सिंह
12:30 बजे गोल्फ पुरुषों का राउंड 1 गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा
12:50 बजे एथलेटिक्स महिलाओं की 20 किमी रेस वॉक, फाइनल प्रियंका गोस्वामी
1:00 बजे शूटिंग पुरुषों का 50 मीटर राइफल 3, फाइनल स्वप्निल कुसाले
1:30 बजे हॉकी मेंस पूल बी भारतीय पुरुष हॉकी टीम
2:30 बजे बॉक्सिंग महिलाओं का 50 किग्रा राउंड ऑफ 16 निकहत जरीन
2:31 बजे तीरंदाजी पुरुष एकल राउंड ऑफ 32 प्रवीण जाधव
3:10 बजे तीरंदाजी पुरुष एकल राउंड ऑफ 16 (अगर क्वालीफाई किए तब) प्रवीण जाधव (अगर क्वालीफाई किए तब)
3:30 बजे शूटिंग महिलाओं का 50 मीटर राइफल 3, क्वालिफिकेशन सिफ्ट कौर सामरा, अंजुम मौदगिल
3:45 बजे सेलिंग पुरुषों की डिंगी रेस 1 विष्णु सरवनन 
शाम 4:30 बजे बैडमिंटन पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी
शाम 5:40 बजे बैडमिंटन पुरुष एकल राउंड ऑफ 16 एचएस प्रणॉय बनाम लक्ष्य सेन
शाम 5:50 बजे सेलिंग पुरुषों की डिंगी रेस 2 विष्णु सरवनन
शाम 7:05 बजे सेलिंग महिलाओं की डिंगी रेस 1 नेत्रा कुमानन
रात 8:13 बजे सेलिंग महिलाओं की डिंगी रेस 2 नेत्रा कुमानन
रात 10:00 बजे बैडमिंटन महिला एकल राउंड ऑफ 16 पीवी सिंधु

यह भी पढ़ें:
Paris Olympics 2024 Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा के भाले का कितना होता है वजन? जानें कीमत और खासियत सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतावनी: अभी LPG न सस्ती होगी, न किल्लत होगी खत्म! जानिए- होर्मुज खुलने से कब मिलेगी राहत?
चेतावनी: अभी LPG न सस्ती होगी, न किल्लत होगी खत्म! जानिए- होर्मुज खुलने से कब मिलेगी राहत?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अब तो एक्टर को ट्रोल करना बंद करो
'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अब तो एक्टर को ट्रोल करना बंद करो
IPL में अचानक क्यों होने लगी मैच फिक्सिंग की चर्चा? क्या गुजरात के खिलाफ जानबूझकर हारी दिल्ली?
IPL में अचानक क्यों होने लगी मैच फिक्सिंग की चर्चा? क्या गुजरात के खिलाफ जानबूझकर हारी दिल्ली?

वीडियोज

Breaking News: Bihar में CM पद पर सस्पेंस, क्या Nitish Kumar देंगे इस्तीफा? | ABP news
Saas Bahu Aur Saazish: Bhanu की जिद पड़ी भारी, Vidya के बाद अब बेटी Rajji ने भी तोड़ा रिश्ता! | Mahadev & Sons
समय रैना के “Still Alive” video से उठा विवाद, Shaktimaan पर टिप्पणी के बाद Mukesh Khanna का तीखा reaction
Sansani: 40 दिन बाद... सुपरपावर का 'सुपर सरेंडर' ?| Iran-israel War | Middle East War | Trump
UP: Pilibhit में मां की जान बचाने के लिए अस्पताल में सांप लेकर पहुंचा बेटा, डॉक्टरों में मचा हड़कंप

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेतावनी: अभी LPG न सस्ती होगी, न किल्लत होगी खत्म! जानिए- होर्मुज खुलने से कब मिलेगी राहत?
चेतावनी: अभी LPG न सस्ती होगी, न किल्लत होगी खत्म! जानिए- होर्मुज खुलने से कब मिलेगी राहत?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
दिल्ली पहुंचते ही नीतीश कुमार ने लिया यूटर्न! राज्यसभा की शपथ से पहले ये क्या कहा?
'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अब तो एक्टर को ट्रोल करना बंद करो
'अंत को स्वीकार करो', अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट, फैंस बोले- अब तो एक्टर को ट्रोल करना बंद करो
IPL में अचानक क्यों होने लगी मैच फिक्सिंग की चर्चा? क्या गुजरात के खिलाफ जानबूझकर हारी दिल्ली?
IPL में अचानक क्यों होने लगी मैच फिक्सिंग की चर्चा? क्या गुजरात के खिलाफ जानबूझकर हारी दिल्ली?
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
'हिजबुल्लाह पर संग्राम', टूटा सीजफायर, रुका हॉर्मुज…, फिर दो-दो हाथ को तैयार इजरायल-ईरान
US Iran War LIVE: सीजफायर टूटने पर करारा जवाब देने वाला था ईरान, पाकिस्तान के दखल के बाद बदला फैसला
LIVE: सीजफायर टूटने पर करारा जवाब देने वाला था ईरान, पाकिस्तान के दखल के बाद बदला फैसला
Dehydration Risks: प्यास लगने पर ही पीते हैं पानी? यह आदत आपकी किडनी को कर रही बीमार, जानें यूरोलॉजिस्ट की राय
प्यास लगने पर ही पीते हैं पानी? यह आदत आपकी किडनी को कर रही बीमार, जानें यूरोलॉजिस्ट की राय
इंटर्नशिप पर नहीं लगेगी फीस, मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत; NMC का सख्त आदेश
इंटर्नशिप पर नहीं लगेगी फीस, मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत; NMC का सख्त आदेश
Embed widget