एक्सप्लोरर

Olympics 2024: भारत को मेडल दिला सकती हैं दीपिका, देखें भारत की ओर से तीरंदाजी में कौन-कौन लेगा हिस्सा

Paris Olympics 2024 Archery: भारत के तीरंदाज 25 जुलाई को पहले राउंड के अपने-अपने पहले मैच खेलेंगे. जानिए इन भारतीय एथलीटों का ओलंपिक तक का सफर कैसा रहा है?

Paris Olympics 2024: भारत के 6 तीरंदाज पेरिस ओलंपिक्स 2024 में भाग ले रहे हैं, इनमें 3 महिला एथलीट शामिल हैं. इन तीन महिला तीरंदाजों के नाम दीपिका कुमारी, अंकिता भगत और भजन कौर हैं.  ये 3 नाम भारत को ओलंपिक्स के इतिहास में तीरंदाजी में पहला पदक दिलाना चाहेंगी. खैर इससे पहले 25 जुलाई को वे प्रतिस्पर्धा में भाग लें, आइए जानते हैं उनका ओलंपिक्स तक का सफर कैसा रहा है.

दीपिका कुमारी - रांची में जन्मी दीपिका कुमारी को पहली पहचान तब मिली जब उन्होंने महज 16 साल की उम्र में दिल्ली में हुए 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में 2 गोल्ड मेडल जीते थे. एक समय उन्होंने 500 रुपये का स्टाइपेंड लेकर पेशेवर तीरंदाजी करियर की शुरुआत की थी. 18 की उम्र में दीपिका ने 2012 लंदन ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई किया, लेकिन तेज बुखार के कारण खराब प्रदर्शन के चलते पहले ही राउंड में हारकर बाहर हो गई थीं. 30 वर्षीय दीपिका तीरंदाजी वर्ल्ड कप में 11 बार की गोल्ड मेडल विजेता रही हैं। उसके बाद उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक्स और 2020 टोक्यो ओलंपिक्स के लिए भी क्वालीफाई, किया लेकिन उनका पदक जीतने का इंतज़ार अब भी जारी है. 2024 में वे चौथी बार ओलंपिक खेलों में भाग लेंगी.

अंकिता भगत - अंकिता भगत 2017 में यूथ वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता रही थीं, लेकिन ओलंपिक्स में अब तक भाग नहीं ले पाई थीं. 2024 में वो अपना ओलंपिक डेब्यू कर रही होंगी. अंकिता कोलकाता से हैं और उनके पिता कभी दूध बेचने का काम किया करते थे. उन्होंने 10 साल की उम्र में पेशेवर तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू कर दिया था. वे इस समय दुनिया की 40 नंबर की तीरंदाज हैं, लेकिन उन्होंने करियर की सर्वोच्च रैंकिंग 2021 में हासिल की जब वो 17वें नंबर पर पहुंच गई थीं.

भजन कौर - 18 वर्षीय भजन कौर भी इस 2024 में अपना ओलंपिक डेब्यू कर रही होंगी. हरियाणा की इस युवा तीरंदाज ने जून 2024 में हुए ओलंपिक क्वालीफायर्स में गोल्ड मेडल जीतकर पेरिस ओलंपिक्स 2024 के लिए क्वालीफाई किया था. कौर को तीरंदाजी जगत में पहली पहचान तब मिली जब उन्होंने 2022 एशियाई खेलों में अंकिता भगत और सिमरनजीत कौर के साथ मिलकर महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था. वर्ल्ड रैंकिंग में भजन कौर 45 वें स्थान पर हैं और अपने ओलंपिक डेब्यू देश का नाम रोशन करना चाहेंगी.

यह भी पढ़ें:

OLYMPICS 2024: 36 साल से पड़ा है सूखा, तीरंदाजी में नहीं आया कोई मेडल; क्या इस बार भारत की झोली में आएगा पदक?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Embed widget