एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: जो 12 सालों से नहीं हुआ वो भारत ने कर दिखाया, पेरिस ओलंपिक्स में हो गया गज़ब कारनामा

Laskhya Sen Badminton Paris Olympics 2024: भारत के लिए बैडमिंटन में पिछले 12 साल में ऐसा नहीं हुआ था, लेकिन जानिए पेरिस ओलंपिक्स 2024 में कौन सा सिलसिला टूट गया है?

Laskhya Sen Badminton Paris Olympics 2024: भारत अब तक पेरिस ओलंपिक्स में कुल 3 मेडल जीत चुका है, लेकिन सबकी नजरें बैडमिंटन पर भी टिकी हुई थीं. अब ओलंपिक्स 2024 में बैडमिंटन में भारत की पदक की आखिरी उम्मीद बचे लक्ष्य सेन भी बाहर हो गए हैं. उन्हें दुनिया के नंबर-2 खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेल्सेन के खिलाफ 22-20, 21-14 से हार झेलनी पड़ी. उन्होंने दोनों गेम में शुरुआती बढ़त हासिल करने के बाद भी अंत में घुटने टेक दिए हैं. पीवी सिंधु से लेकर चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेड्डी की जोड़ी से सबको मेडल की उम्मीदें थीं.

12 साल में पहली बार हुआ ऐसा!

दरअसल भारत पिछले 12 सालों से लगातार बैडमिंटन में मेडल जीतता आ रहा था, लेकिन 2024 पेरिस ओलंपिक्स में यह सिलसिला टूटने की कगार पर है. 2012 लंदन ओलंपिक्स में साइना नेहवाल ने ब्रॉन्ज, 2016 रियो ओलंपिक्स में पीवी सिंधु ने सिल्वर मेडल पर निशाना साधा था. उसके चार साल बाद 2020 टोक्यो ओलंपिक खेलों में भी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था. दुर्भाग्यवश इस बार बैडमिंटन में कोई भी भारतीय एथलीट पदक नहीं जीत सका है. लक्ष्य सेन की बात करें तो उन्होंने क्वार्टरफाइनल तक बहुत शानदार खेल दिखाया और सेमीफाइनल में भी विक्टर एक्सेल्सेन को कड़ी टक्कर दी. मगर कहीं ना कहीं वो अनुभव के मामले में डेनमार्क के इस खिलाड़ी से मात खा गए.

सब हो गए फेल

पीवी सिंधु इस बार अच्छे टच में नहीं लग रही थीं क्योंकि 2024 में वे लगातार बड़े टूर्नामेंट्स के क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में आकर हार रही थीं. वो इस कारण रैंकिंग में भी टॉप-10 से बाहर हो गई हैं. मगर सबसे ज्यादा उम्मीद चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेड्डी से थी, जो पुरुष डबल्स में दुनिया की पांचवें नंबर की जोड़ी है. चिराग और सात्विक की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में बेहद करीबी मुकाबले में हारकर बाहर हो गई थी. हालांकि लक्ष्य के पास अब भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा, लेकिन भारत के बैडमिंटन में बढ़ते प्रभुत्व के बावजूद 2024 पेरिस ओलंपिक्स में कोई पदक ना जीत पाना शर्मनाक बात होगी.

यह भी पढ़ें:

Olympics 2024: हाथ आते-आते फिसला मेडल, लवलीना को क्वार्टरफाइनल में मिली हार; भारत को बॉक्सिंग में निराशा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget