एक्सप्लोरर

सिर्फ 50 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालीफाई हुआ था यह एथलीट, अब विनेश फोगाट को दी सलाह

Paris Olympic 2024: टोक्यो ओलंपिक में यह एथलीट सिर्फ 50 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालीफाई हो गया था. इस एथलीट ने भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को सलाह दी है.

Rei Higuchi On Vinesh Phogat: 2024 पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगाट का डिसक्वालीफिकेशन पूरी दुनिया में चर्चा का केंद्र बना हुआ है. हर कोई तब हैरान रह गया जब महज़ 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से गोल्ड की दावेदार मानी जा रही विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर बाहर कर दिया गया. हालांकि, विनेश ने CAS से गुहार लगाई है और उनका मामला अभी लंबित है.

आपको बता दें कि ओलंपिक में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी एथलीट को ओवरवेट होने की वजह से डिसक्वालीफाई किया गया हो. इससे पहले 2021 में आयोजित हुए 2022 टोक्यो ओलंपिक में एक एथलीट को सिर्फ 50 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था. इस एथलीट का नाम है री हिगूची. जापान का यह एथलीट सिर्फ 50 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से टोक्यो ओलंपिक से बाहर कर दिया गया था. 

जापान के री हिगूची ने विनेश फोगाट को सपोर्ट करते हुए कहा कि वह विनेश फोगाट का दर्द महसूस कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें भी टोक्यो ओलंपिक से सिर्फ 50 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था. बता दें कि हिगूची ने एक्स पर विनेश के लिए पोस्ट किया है. 

बता दें कि पुरुषों की 57 किग्रा इवेंट में गोल्ड मेडलिस्ट री हिगूची को क्वालीफायर राउंड से सिर्फ 50 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से डिसक्वालीफाई कर दिया गया था. हालांकि, हिगूची ने दमदार वापसी की, और पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीत लिया. 

हिगूची ने पेरिस ओलंपिक में भारत के अमन सेहरावत को हराकर गोल्ड मेडल जीता है. वहीं 2016 रियो ओलंपिक में हिगूची ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था. हिगूची ने विनेश के समर्थन में कहा, "असफलताओं से उबरना सबसे खूबसूरत चीज है."  

वहीं विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास लेने पर री हिगूची ने कहा, "मैं अच्छी तरह से आपका दर्द समझ सकता हूं. आपकी तरह 50 ग्राम. अपने आस-पास की उठ रही आवाज़ों की चिंता मत करिए. जीवन ऐसे ही चलता रहता है. असफलताओं से उबरना सबसे खूबसूरत चीज है."

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget