एक्सप्लोरर

यह खिलाड़ी रातों-रात बन गया करोड़पति, बिना कोई रिकॉर्ड तोड़े छापे खूब सारे नोट

Olympics: एक ऐसा देश है जो ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने के लिए अपने एथलीटों को खूब सारा पैसा देता है. मगर एक एथलीट बिना गोल्ड मेडल जीते करोड़पति बन गया था.

Olympics Prize Money: ओलंपिक खेलों में मेडल जीतकर आने वाले एथलीटों पर अक्सर पैसों की बारिश होती देखी गई है. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि गोल्ड मेडल जीतने के लिए नहीं बल्कि पदक जीतने के करीब आने के लिए किसी एथलीट को करोड़ों रुपये मिले हों. दरअसल टोक्यो ओलंपिक्स का आयोजन 2021 में करवाया गया था, जिसमें सऊदी अरब के कराटे मास्टर तारेग हमीदी ने सिल्वर मेडल जीता था. मेडल जीतने के लिए सभी देश अपने एथलीटों को इनामी राशि देते हैं, लेकिन इस कराटे एथलीट को किसी अन्य कारण से करोड़ों रुपये मिले थे.

दरअसल सऊदी अरब पिछले चौदह ओलंपिक्स में भाग लेता आ रहा है, लेकिन आज तक इस देश का कोई एथलीट गोल्ड मेडल नहीं जीत सका है. इसलिए जब टोक्यो ओलंपिक्स में तारेग हमीदी ने पुरुषों की हेवीवेट कराटे प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता तो वो रातों-रात सऊदी अरब के लोगों के लिए हीरो बन गए थे. शायद हमीदी भी भी नहीं जानते होंगे कि यह सिल्वर मेडल उन्हें बहुत अमीर बनाने वाला है.

इनाम के तौर पर मिले 10 करोड़

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस, मोहम्मद बिन सलमान ने उस समय तारेग हमीदी से कहा था कि चाहे उन्होंने सिल्वर मेडल जीता हो, लेकिन वो पूरे देश की नजरों में गोल्ड मेडलिस्ट हैं. उसके बाद एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया कि हमीदी को इनाम के तौर पर 1.33 मिलियन डॉलर यानी उस समय के हिसाब से भारतीय करेंसी में करीब 10 करोड़ रुपये मिले थे.

इस बात में कोई संदेह नहीं कि सऊदी अरब अपने एथलीटों को इनाम के तौर पर भारी रकम अदा करता है. उसकी तुलना में ओलंपिक्स के सबसे सफल देश अमेरिका की बात करें तो वह गोल्ड मेडल जीतने वाले एथलीटों को 37,500 डॉलर यानी करीब 31 लाख रुपये देता है. सऊदी अरब आज तक ओलंपिक खेलों के इतिहास में केवल 4 मेडल जीत सका है. 2024 पेरिस ओलंपिक्स में तो यह देश एक भी मेडल नहीं जीत पाया था.

यह भी पढ़ें:

Paralympics 2024: 4000 एथलीट और 170 देश..., मगर पाकिस्तान से जाएगा सिर्फ एक; जानें भारत कितने खिलाड़ी भेजेगा?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Politics: हिमंत बिस्वा सरमा के वीडियो पर नहीं थमा हल्ला, अब बदरुद्दीन अजमल हुए लाल, बोले- 'उन्हें तुरंत...'
हिमंत बिस्वा सरमा के वीडियो पर नहीं थमा हल्ला, अब बदरुद्दीन अजमल हुए लाल, बोले- 'उन्हें तुरंत...'
नितीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की फरलो वाली याचिका
नितीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की फरलो वाली याचिका
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Politics: हिमंत बिस्वा सरमा के वीडियो पर नहीं थमा हल्ला, अब बदरुद्दीन अजमल हुए लाल, बोले- 'उन्हें तुरंत...'
हिमंत बिस्वा सरमा के वीडियो पर नहीं थमा हल्ला, अब बदरुद्दीन अजमल हुए लाल, बोले- 'उन्हें तुरंत...'
नितीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की फरलो वाली याचिका
नितीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की फरलो वाली याचिका
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
इंग्लैंड के लिए राहत की खबर, गेंद लगने के बाद टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की सर्जरी हुई सफल
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
राजस्थान सरकार के बजट पर सचिन पायलट बोले- 'विद्यार्थियों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं'
राजस्थान सरकार के बजट पर सचिन पायलट बोले- 'विद्यार्थियों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं'
Pakistan Education Board: भारत में CBSE तो पाकिस्तान में कौन-सा बोर्ड, वहां किस हिसाब से होते हैं एग्जाम?
भारत में CBSE तो पाकिस्तान में कौन-सा बोर्ड, वहां किस हिसाब से होते हैं एग्जाम?
Kitchen Cleaning Tips: ये हैं किचन के 5 कोने जिन्हें रोज देखते हैं लेकिन साफ नहीं करते, बनते हैं बीमारियों का घर
ये हैं किचन के 5 कोने जिन्हें रोज देखते हैं लेकिन साफ नहीं करते, बनते हैं बीमारियों का घर
Embed widget