एक्सप्लोरर

Olympics 2024: इजराइल-हमास युद्ध से लेकर हिजाब पर बैन तक; पेरिस ओलंपिक्स से जुड़े पांच सबसे बड़े विवाद

Paris Olympics Controversies: फ्रांस की राजधानी प्रेस में हो रहे 2024 के ओलंपिक खेलों से कई बड़े विवाद जुड़े हुए हैं. यहां तक कि फ्रेंच सरकार पर श्रमिकों के हनन का मामला भी सामने आया है.

Paris Olympics 2024 Controversies: पेरिस ओलंपिक्स 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और खेलों का यह महाकुंभ 11 अगस्त तक चलेगा. मगर ओलंपिक खेलों की शुरुआत होने से पूर्व इसके आयोजकों के सामने कई बड़ी मुसीबतें आ खड़ी हुई हैं. हिजाब पहनने से लेकर इजराइल के एथलीटों पर प्रतिबंध लगाने जैसी कई मुश्किलें सामने आई हैं. तो चलिए पेरिस ओलंपिक्स 2024 से जुड़े पांच बड़े विवादों पर नजर डालते हैं.

1. इजराइल पर प्रतिबंध की मांग

गाजा पट्टी पर चल रहे युद्ध और इजराइल के प्रकोप के कारण फिलिस्तीन के लोगों ने ओलंपिक्स में इजरायल पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. 7 अक्टूबर को हमास द्वारा पूर्वी इजरायल में हमले के बाद फिलिस्तीन में कुल 38 हजार लोग मारे जा चुके हैं. मगर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) थॉमस बाक का कहना था कि इजरायल-हमास वॉर से खेलों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ऐसे में इजरायल के एथलीटों द्वारा ओलंपिक में भाग लेने से रोका जाए या ना भी रोका जाए, हर स्थिति में IOC को आलोचनाओं का शिकार बनना पड़ सकता है.

2. फ्रेंच एथलीटों के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध

ओलंपिक्स 2024 की मेजबानी कर रहे फ्रांस ने अपने देश की महिला एथलीट्स के हिजाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है. पिछले साल सितंबर में फ्रांस की खेल मंत्री एमिली कास्टेरा का कहना था कि धर्मनिरपेक्षता कानून के तहत सभी एथलीटों को एकसमान दिखाने के लिए ऐसा किया जा रहा है. इस फैसले की दुनिया भर में आलोचना की गई है.

3. रूस और बेलारूस के एथलीटों की भागीदारी

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद IOC ने रूस और बेलारूस पर प्रतिबंध लगा दिया था. मगर अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने दोनों देशों के एथलीटों को भाग लेने की अनुमति दे दी है लेकिन इसके लिए कड़ी शर्तें बनाई गई हैं. यदि रूसी और बेलारूसी एथलीटों को ओलंपिक खेलों में भाग लेना है पहले उन्हें अंतर्राष्ट्रीय खेल संघ और फिर IOC के सामने साबित करना होगा कि वे किसी भी तरह से रूस और यूक्रेन के युद्ध का समर्थन नहीं करते हैं.

4. सीन नदी की गुणवत्ता

सीन नदी के पानी की गुणवत्ता पर कई परीक्षण किए जा चुके हैं, लेकिन यह कई मौकों पर विफल पाया गया है. फिर भी पेरिस सिटी हॉल ने ओलंपिक्स 2024 शुरू होने से दो हफ्ते पहले ही सीन नदी के पानी की गुणवत्ता को हरी झंडी दिखा दी है. इस बीच फ्रेंच की खेल मंत्री एमिली कास्टेरा यह साबित करने खुद सीन नदी में तैराकी करने उतर गई थीं कि पानी पूरी तरह स्वच्छ है.

5. श्रमिकों के अधिकारों के साथ खिलवाड़

ओलंपिक खेलों की तैयारी आयोजन से बहुत पहले शुरू हो जाती है. एक रिपोर्ट सामने आई कि ओलंपिक्स 2024 की निर्माण परियोजनाओं के दौरान 181 दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 31 घटनाओं की गंभीरता बहुत अधिक रही. इन निर्माण कार्यों की असफलताओं के कारण श्रमिक पर्याप्त वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते रहे हैं. यदि ऐसा चलता रहा तो खेलों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें:

PARIS OLYMPICS 2024: पेरिस ओलंपिक में इन 5 खेलों में पक्का है मेडल! एफिल टॉवर से ऊंचा है भारतीय एथलीट्स का हौसला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget