एक्सप्लोरर

Paris Olympics 2024: भारत ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, बिना खेले चिराग-सात्विक ने क्वार्टरफाइनल में ली एंट्री

India Badminton at Paris Olympics 2024: भारत बैडमिंटन के मेंस डबल्स कम्पटीशन के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया है. भारत की पदक की उम्मीद बढ़ गई है.

India Badminton at Paris Olympics 2024: बैडमिंटन में भारत के चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेड्डी की टीम ने इतिहास रच दिया है. चिराग-सात्विक की यह टीम अपना आखिरी मैच खेले बिना ही पेरिस ओलंपिक्स 2024 की मेंस डबल्स स्पर्धा के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है. दरअसल चिराग-सात्विक की जोड़ी को ग्रुप सी में रखा गया था, जिसमें जर्मनी के मार्क लैम्सफब और मारविन सिडेल की टीम भी शामिल थी. दुर्भाग्यवश लैम्सफब की चोट के कारण जर्मनी की टीम पेरिस ओलंपिक्स से बाहर हो गई है. उनके बाहर होने से भारतीय टीम की क्वार्टरफाइनल की संभावनाओं को ठेस पहुंची थी.

भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन के नियम भारत के लिए फायदे का सौदा साबित हुए हैं. नियम कहता है कि मार्क लैम्सफब और मारविन सिडेल के बाहर होने के बाद ग्रुप स्टेज में उनका जो भी मैच हो चुका है या कोई मैच होने वाला है, उन सभी को मान्यता नहीं दी जाएगी. यानी अब ग्रुप सी में केवल 3 टीम बाकी रह गई हैं. भारत और इंडोनेशियाई टीम अपना-अपना एक मैच जीत चुकी हैं, वहीं फ्रांस के लुकास कोरवी और रोनन लबार अपने दोनों मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. इसलिए भारत और इंडोनेशिया क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गए हैं.

30 जुलाई को होगा महामुकाबला

ग्रुप सी में पहला स्थान हासिल करने के लिए भारत और इंडोनेशिया का आमना-सामना होगा. चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रेड्डी मेंस डबल्स में दुनिया की पांचवें नंबर की टीम है, वहीं उनका सामना 30 जुलाई को फजर अल्फियां और मोहम्मद रियान एड्रियांटो से होगा, जो दुनिया की चौथे नंबर की टीम है. दुनिया की दो टॉप-5 टीम आमने-सामने आ रही होंगी और इस मैच का विजेता तय करेगा कि ग्रुप सी के टॉप पर कौन रहेगा. पिछली तीन भिड़ंत में चिराग-सात्विक, हर बार इस इंडोनेशियाई जोड़ी के खिलाफ विजयी रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

ROHAN BOPANNA: 22 साल बेमिसाल..., भारतीय टेनिस का 'आयरन मैन' हुआ रिटायर; रोहन बोपन्ना ने टेनिस को कहा अलविदा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget