नई दिल्ली: अगर आप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी के फैन हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. धोनी ने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में इंडिया ए टीम की कप्तानी की थी. अब महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर मैदान पर कप्तानी करते दिख सकते हैं.
सूत्रों की माने तो झारखंड क्रिकेट एसेसिएशन ने धोनी से विजय हजारे ट्रॉफी के जोनल मैच में कप्तानी करने के लिए संपर्क किया है. विजय हजारे ट्रॉफी कुछ दिनों में कोलकाता में शुरू होगी.
सूत्रों के मुताबिक धोनी ने भी प्राथमिक रूप से अपनी सहमति दे दी है. धोनी विजय हजारे ट्रॉफी को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले प्रैक्टिस मैच के तौर पर खेल सकते हैं.