एक्सप्लोरर

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा, जानें शादी के बाद कैसे बदली दोनों की लाइफ

Mohammed Shami Sania Mirza: मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा का जीवन एक जैसा रहा है. यहां जानिए कैसे दोनों को निजी जीवन में बहुत गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा है.

Mohammed Shami and Sania Mirza: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और देश की दिग्गज महिला टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, कुछ महीने पूर्व इन दोनों की शादी की अफवाहें चरम पर थीं. उन अफवाहों पर सानिया के पिता ने भी बयान देकर बताया था कि ये शादी की अफवाहें बकवास हैं. खैर शमी और सानिया की शादी की खबर तो झूठी निकली, लेकिन दोनों का जीवन लगभग-लगभग एक ही राह पर आगे बढ़ा है और दोनों फिलहाल एक जैसे दौर से जूझ रहे हैं.

मोहम्मद शमी का जीवन तहस नहस

मोहम्मद शमी ने साल 2013 में भारत के लिए अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था और उससे अगले साल ही उन्होंने निजी जीवन में भी सेटल होने का फैसला किया. 2014 में उन्होंने बंगाल में मॉडल और डांसर हसीन जहां से शादी रचाई. शादी के एक साल बाद ही उन्हें एक बेटी का पिता होने का सौभाग्य मिला, जिसका नाम आयरा है. मगर इसके 3 साल बाद यानी 2018 में इस भारतीय क्रिकेटर के जीवन में उथल-पुथल मचने वाली थी.

मार्च 2018 में शमी और उनके परिवार के खिलाफ घरेलू उत्पीड़न और गलत व्यवहार के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई गई. शमी पर यहां तक कि मारपीट, हत्या की कोशिश और जहर देने जैसे संगीन आरोप भी लगाए गए. सितंबर 2019 में उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हुआ. इसके अलावा हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग के आरोप भी लगाए, लेकिन BCCI की एंटी-करप्शन यूनिट ने जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी थी. अब आलम ये है कि शमी कई सालों से अपनी बेटी से मिल भी नहीं पाए हैं.

सानिया मिर्जा का हो चुका है तलाक

सानिया मिर्जा के जीवन में पुलिस, कोर्ट और उत्पीड़न जैसी कोई चीज सम्मिलित नहीं रही, लेकिन तलाक के बाद उनकी लाइफ भी गमगीन हो गई है. अप्रैल 2010 में भारत की इस दिग्गज टेनिस प्लेयर ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई थी. दोनों की शादी बेहद आलीशान तरीके से हुई. यह कपल करीब 14 साल तक साथ रहा, लेकिन साल 2023 के अंतिम महीनों में अफवाहें उड़ने लगी थीं कि सानिया और शोएब अलग हो सकते हैं.

आखिरकार जनवरी 2024 में सानिया मिर्जा के परिवार ने पुष्टि कर बताया कि उन्होंने शोएब मलिक से तलाक ले लिया है. सानिया अब अपने बेटे, इजहान के साथ रह रही हैं. कई मीडिया इंटरव्यूज में देखा गया है कि तलाक के बाद सानिया का चेहरा उखड़ा-उखड़ा सा रहने लगा है.

यह भी पढ़ें:

ENG vs AUS: पीछे छूटे विराट और धोनी, इंग्लैंड के खिलाड़ी ने तूफानी बैटिंग से ध्वस्त किया ये रिकॉर्ड

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
बेंगलुरु में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? WI के खिलाफ होगा करो या मरो का मैच
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...', वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर; देखें लिस्ट
सबसे ज्यादा वाइड और नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज, अर्शदीप सिंह टॉप पर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget