नई दिल्ली: घरेलू हिंसा मामले में गिरफ्तारी वारंट का सामना कर रहे भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को फिलहाल राहत मिल गई है और उनके वकील सलीम रहमान उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगवाने में सफल रहे हैं. बता दें कि वेस्टइंडीज दौरा समाप्त होने के बाद शमी अमेरिका चले गए हैं और वह अब बीसीसीआई के साथ-साथ अपने अमेरिकी वकील के भी संपर्क में थे.
शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे.अदालत ने शमी को 15 दिन के अंदर सरेंडर करने और जमानत की अर्जी देने के आदेश दिए थे. बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा था कि शमी 12 सितंबर को भारत लौटेंगे. इस समय वह अपने वकील सलीम रहमान के संपर्क में हैं.
अधिकारी ने कहा, "वेस्टइंडीज दौरा समाप्त होने के बाद शमी अमेरिका चले गए हैं और वह 12 सितम्बर को भारत लौटेंगे. कोर्ट से मिले गिरफ्तारी वारंट मामले में वह अपने वकील के संपर्क में हैं और उन्होंने इस मामले पर बोर्ड के लोगों से बात की है." भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने दो सितम्बर को कहा था कि शमी के खिलाफ बोर्ड तब तक कोई कार्रवाई नहीं करेगा जब तक वो चार्जशीट नहीं देख लेता है.
UNHRC की बैठक: आज आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान, कश्मीर मुद्दे पर दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाबSIT ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े सात मामले फिर खोले, बढ़ सकती हैं कमलनाथ की मुश्किलेंविधानसभा चुनावों से पहले ABP न्यूज़ पर लगेगा नेताओं का मेला, सुबह 11 बजे से देखिए 'शिखर सम्मेलन झारखंड' यह भी देखें