LIVE | INDvsENG | 4th TEST | MUMBAI

---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- पढ़ें मैच का पूरा स्कोरकार्ड दिलचस्प रिकॉर्ड्स और फैक्ट्स के साथ: चौथा टेस्ट, पहला दिनइंग्लैंड की पारी: पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 288 रन बना लिए हैं. बटलर - 18 और स्टोक्स 25 रन पर खेल रहे हैं. भारत के लिए अश्विन ने अब तक 75 रन देकर 4 विकेट झटके हैं. तीसरा सेशन:WICKET: अश्विन ने दिलाई टीम इंडिया को पांचवी सफलता, #ENG: 249/5. # अश्विन के ओवर में टीम इंडिया को मिली 2 बड़ी सफलता. WICKET: को लगा चौथा झटका, डेब्यू टेस्ट में शतक लगाकर आउट हुए जेनिंग्स 230/4. WICKET: # टीम इंडिया को टी के बाद मिली तीसरी सफलता, मोईन अली 50 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर हुए आउट. ENG: # मैदान पर उतरे खिलाड़ी.

TEA:

ENG: 196/2. जेनिंग्स 103, मोईन अली 25*

दूसरा सेशन: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन दूसरे सेशन में जेनिंग्स और मोईन अली के बीच हुई 60 रनों की अहम साझेदारी की मदद से इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिती में पहुंच गई है. इस सेशन में इंग्लैंड की टीम ने 79 रन जोड़े जबकि महज़ 1 विकेट गंवाया. TEA जेनिंग्स के शतक की मदद से मजबूत स्थिती में 196/2. # केटन जेनिंग्स इंग्लैंड के 19वें बल्लेबाज़ बने जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में शतक पूरा किया है. डेब्यू टेस्ट में ने पूरा किया शतक, 191/2. #जेनिंग्स और मोईन अली के बीच 50 रनों की साझेदारी हुई पूरी. मोईन 23 और जेनिंग्स 96 रन बनाकर कर रहे हैं बल्लेबाज़ी. # नाइंटीज़ में पहुंचे जेनिंग्स # इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 150 रन हुए पूरे. WICKET: को मिली दूसरी सफलता, 21 रन बनाकर हुए आउट. 136/2. # संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं जेनिंग्स और रूट. # मैदान पर फिर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी.

LUNCH:

ENG: 117/1.

पहला सेशन: LUNCH जेनिंग्स के अर्धशतक की मदद से ने बनाए 117/1. # इंग्लैंड टीम के 100 रन हुए पूरे. WICKET: इंग्लैंड के कप्तान कुक 46 रन बनाकर की गेंद पर आउट. 99/1. ने पहले टेस्ट में ही पूरा किया अर्धशतक. 92/0. # पहली पारी के 16वें ओवर में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बिना कोई विकेट खोए 50 रन किए पूरे. # इंग्लैंड की सधी हुई शुरूआत, 10 ओवर के बाद ENG: 29/0. # मैदान पर उतरे दोनों टीमों के खिलाड़ी. # चोट की वजह से शमी हुए बाहर, भुवनेश्वर कुमार और केएल राहुल की टीम में वापसी.TOSS: ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाज़ी.

टीमें:

IND XI: मुरली विजय, केए राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, करूण नायर, पार्थिव पटेल, आर अश्विन, रविन्द्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार.ENG XI: एलिस्टर कुक, जेनिंग्स, जो रूट, मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, आदिल रशीद, जे बॉल, जेम्स एंडरसन. -------------------------------------------------------------------- विजय रथ पर सवार भारतीय टीम गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में अपनी पुरानी श्रृंखला की हार की भरपाई करने के मंसूबों के साथ वानखेड़े स्टेडियम के मैदान पर कदम रखेगी. भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है. चौथे टेस्ट मैच में जीत या ड्रॉ से वह श्रृंखला का विजेता बन जाएगा. इंग्लैंड ने भारत को लगातार तीन श्रृंखलाओं में हराया है. अब भारत के पास इसका हिसाब बराबर करने का बेहतरीन मौका है. विराट कोहली की अगुआई वाली यह टीम भी इस बात को जानती है और किसी भी हाल में वह इस मौके को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहेगी. इंग्लैंड ने भारत को 2011, 2014 और फिर 2015 में हराया था. इसके अलावा भारत के पास लगातार 17 टेस्ट मैचों में अपराजित रहने के रिकार्ड की बराबरी का बेहतरीन मौका है. भारत ने अपने पिछले 16 टेस्ट मैचों में हार का स्वाद नहीं चखा है. राजकोट में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था. इसके बाद भारत ने विशाखापट्नम और मोहाली में खेले गए दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करते हुए मेहमानों पर दवाब बनाया है. अब तकरीबन सप्ताह भर के अंतराल के बाद मैदान पर उतरने वाली मेजबान टीम जीत दर्ज कर अपने बचे काम को अंजाम देना चाहेगी.