एक्सप्लोरर

Vece Paes Passes Away: पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी Vece Paes का निधन, शोक में डूबा खेल जगत; BCCI में भी दे चुके हैं सेवा

Former Hockey Player Vece Paes Passes Away: पूर्व भारतीय हॉकी प्लेयर वेस पेस का आज कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के पिता थे, जो BCCI में भी अपनी सेवा दे चुके हैं.

भारतीय खेल जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी, जब आज कोलकाता से एक दुखद खबर आई. पूर्व भारतीय हॉकी प्लेयर वेस पेस का आज कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनकी उम्र 80 साल थी. उन्होंने 1972 के म्यूनिख ओलंपिक में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. वह मशहूर टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के पिता थे.

Vece Paes ओलंपिक और वर्ल्ड कप में रजत पदक विजेता टीम का हिस्सा थे

वेस पेस का जन्म 30 अप्रैल 1945 को हुआ था. वह भारतीय टीम में मिडफील्डर पोजीशन पर खेलते थे. 1972 में म्यूनिख में हुए ओलंपिक में वह भारतीय हॉकी टीम में शामिल थे, इस टीम ने रजत पदक जीता था. वह स्पोर्ट्स मेडिसिन में डॉक्टर भी थे और कई सालों तक बीसीसीआई के डोपिंग रोधी विभाग में कार्यरत रहे. वह 1971 में उस टीम का भी हिस्सा थे, जिसने बार्सिलोना में हुए हॉकी वर्ल्ड कप में रजत पदक जीता था.

Vece Paes की शादी बास्केटबॉल प्लेयर से हुई, बेटे ने टेनिस में बनाया नाम

पेस ने 1964-65 के दौरान कलकत्ता के प्रेसीडेंसी कॉलेज से प्री-मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद लखनऊ के ला मार्टिनियर कॉलेज में पढ़ाई की. उनका विवाह बंगाली लेखक माइकल मधुसूदन दत्त की परपोती जेनिफर डटन से हुआ. जेनिफर एक बास्केटबॉल प्लेयर रही हैं, जो 1972 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में भारतीय नेशनल बास्केटबॉल टीम का हिस्सा थीं. उन्होंने 1982 में नेशनल टीम की कप्तानी भी की.

Vece Paes के बेटे लिएंडर पेस ने मिक्स्ड डबल में जीते सभी ग्रैंडस्लैम

लिएंडर पेस ने टेनिस में अपना नाम बनाया, उन्होंने मिक्स्ड डबल में चारों ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं. मिक्स्ड डबल में उन्होंने 3 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन (2003, 2010 और 2015), 4 बार विंबलडन (1999, 2003, 2010 और 2015), 2 बार यूएस ओपन (2008, 2015) और 1 बार फ्रेंच ओपन (2016) का खिताब जीता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mashable India | A Fork Media Group Co. (@mashable.india)

वेस पेस और उनके बेटे को कारों का बहुत शौक था. एक बातचीत में लिएंडर ने बताया था कि उनके पिता के पास 70 के दशक में एक एम्बेसडर कार थी. वह अपने पिता के साथ उसकी देखभाल करते थे, खेलते थे आदि.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल
WTC Points Table: ऑस्ट्रेलिया टॉप पर, दक्षिण अफ्रीका को भारी नुकसान; जानें भारत का हाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget