एक्सप्लोरर

Real Kabaddi League: तमिलनाडु से शुरू हुआ 4000 साल पुराना खेल, अब दुबई के रेगिस्तान में बिखेरेगा जलवा

Real Kabaddi League: रियल कबड्डी लीग के माध्यम से कबड्डी का खेल अरब देशों में एंट्री ले रहा है. रविवार को एक खास मैच का आयोजन रखा गया है.

Real kabaddi League Dubai: कबड्डी के खेल की जड़ें बहुत गहरी हैं, जिसने अब दुबई में एंट्री मारी है. दुबई में स्थित अल अली स्पोर्ट्स क्लब में एग्जीबिशन मैच के जरिए रियल कबड्डी लीग (RKL) का आगाज होने जा रहा है. यह मैच रविवार शाम 6 बजे से खेला जाएगा. इस इवेंट के लिए 2 डमी टीम तैयार की गई है, जिनके नाम इंडियन वॉरियर्स और गल्फ ग्लैडिएटर्स हैं. इस इवेंट का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को दुनियाभर में लोकप्रियता दिलाना है. इस मुहिम को दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल का समर्थन प्राप्त है.

अब तक कबड्डी का खेल भारत, ईरान और बांग्लादेश समेत कुछ ही देशों में अपनी छाप छोड़ पाया था. मगर अब अरब देशों में भी यह 2 टीमों के बीच खेले जाने वाला स्पोर्ट जलवा बिखेरने को तैयार है. ये इतिहास में पहली बार है जब दुबई में कोई कबड्डी मैच खेला जाएगा. बता दें कि अब तक भारत RKL के तीन सीजनों की मेजबानी कर चुका था, लेकिन ये पहली बार दुबई में एंट्री लेने जा रहा है.

रियल कबड्डी लीग के सह-संस्थापक लविश चौधरी ने कहा, "RKL का उद्देश्य हमेशा से युवा टैलेंट को अवसर प्रदान करने का रहा है. हम उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने का मंच देना चाहते हैं." उनके अलावा RKL के संस्थापक शुभम चौधरी का कहना है कि ये एग्जीबिशन मैच गल्फ देशों में कबड्डी की नींव रखने का काम कर रहा है. उन्हें विश्वास है कि अरब के लोग इस खेल को बहुत प्यार देंगे.

भारत के तमिलनाडु में हुई थी कबड्डी की शुरुआत

सदियों पहले भारत के तमिलनाडु में जलीकट्टू नाम का खेल खेला जाता था. इसी से प्रेरणा लेकर कबड्डी का खेल इजात हुआ और बताया जाता है कि गौतम बुद्ध को भी इस खेल से लगाव था. कबड्डी का इतिहास 4000 साल पुराना बताया जाता है. बताया जाता है कि भगवान श्रीकृष्ण से अर्जुन ने भी कबड्डी के गुर सीखे थे. नियमों की बात करें तो पारंपरिक कबड्डी मिट्टी में खेली जाती है, लेकिन अब इसे मैट पर खेला जाता है. एक मैच दो टीमों के बीच खेला जाता है और प्रत्येक टीम में 7 खिलाड़ी होते हैं. एक खिलाड़ी को विपक्षी टीम के प्लेयर को छू कर मैट के बीचोंबीच सफेद रेखा को पार करके अपनी टीम के पाले में वापस आना होता है.

 

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रधानमंत्री से बड़ा फेमिनिस्ट कोई नहीं', पीएम मोदी के लिए क्या और क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'प्रधानमंत्री से बड़ा फेमिनिस्ट कोई नहीं', पीएम मोदी के लिए क्या और क्यों बोलीं कंगना रनौत?
दिल्ली में गर्मी का प्रकोप शुरू, 40 के पार पहुंचा पारा, गुरुवार को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
दिल्ली में गर्मी का प्रकोप शुरू, 40 के पार पहुंचा पारा, गुरुवार को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रधानमंत्री से बड़ा फेमिनिस्ट कोई नहीं', पीएम मोदी के लिए क्या और क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'प्रधानमंत्री से बड़ा फेमिनिस्ट कोई नहीं', पीएम मोदी के लिए क्या और क्यों बोलीं कंगना रनौत?
दिल्ली में गर्मी का प्रकोप शुरू, 40 के पार पहुंचा पारा, गुरुवार को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
दिल्ली में गर्मी का प्रकोप शुरू, 40 के पार पहुंचा पारा, गुरुवार को रहा सीजन का सबसे गर्म दिन
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
Indian Diaspora: कौन-सा देश‌ भारतीयों को सबसे ज्यादा आता है पसंद, किस कंट्री में भारत मूल के सबसे ज्यादा लोग?
कौन-सा देश‌ भारतीयों को सबसे ज्यादा आता है पसंद, किस कंट्री में भारत मूल के सबसे ज्यादा लोग?
Viral Video: हरिद्वार में गंगा की तेज धार में फंसा युवक, लड़की ने दुपट्टा फेंक बचा ली जान, देखें वायरल वीडियो
हरिद्वार में गंगा की तेज धार में फंसा युवक, लड़की ने दुपट्टा फेंक बचा ली जान, देखें वायरल वीडियो
Embed widget