एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: पवन सहरावत का सुपर 10 नहीं आया काम, सुनील ने 9 शिकार कर पटना पायरेट्स को बेंगलुरु बुल्स के खिलाफ दिलाई जीत

Pro Kabaddi League 2021-22: पटना पायरेट्स के सुनील ने 9 टैकल प्वाइंट हासिल किया और वो सीजन में सबसे अधिक टैकल प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए.

Pro Kabaddi league Season 8, Patna Pirates vs Bengaluru Bulls: रविवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 59वें मुकाबले में पटना पायरेट्स (Patna Pirates) ने बेंगलुरु बुल्स (Bengaluru Bulls) को 38-31 से हरा दिया. इस जीत के साथ पटना पायरेट्स अंक तालिका में पहले स्थान पर आ गई है. इस मैच में दोनों टीमों की डिफेंस का लाजवाब प्रदर्शन देखने को मिला और पटना पायरेट्स के सुनील ने 9 टैकल प्वाइंट हासिल किया और वो सीजन में सबसे अधिक टैकल प्वाइंट हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए. नीरज कुमार (Neeraj Kumar) और मोहम्मद्रेजा (Mohammadreza) ने भी तीन तीन टैकल किया. बेंगलुरु बुल्स की ओर से महेंदर सिंह (Mahrender Singh) और सौरभ नांदल (Saurabh Nandal) ने भी अपना अपना हाई-5 पूरा किया. पवन सहरावत इस मैच में भी सुपर 10 पूरा करने में सफल रहे लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

पटना की डिफेंस का कोई तोड़ नहीं

पटना पायरेट्स ने टॉस जीता और पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) की बेंगलुरु बुल्स को पहले रेड करने के लिए आमंत्रित किया. पवन ने लगातार तीन सफल रेड कर बुल्स को 6-2 से आगे कर दिया. दूसरी ओर पटना की ओर से सचिन तंवर (Sachin Tanwar) भी लगातार सफल रेड कर रहे थे. साजिन चंद्रशेखर (Sajin Chandrashekhar) ने पवन के थाई को होल्ड कर कुछ देर के लिए आंधी को रोकने में सफलता हासिल की. सुनील ने चंद्रन रणजीत (Chandran Ranjeet) और भरत (Bharat) को टैकल कर पायरेट्स ने तीनों मुख्य रेडर को मैट से बाहर कर दिया. मोहम्मद्रेजा ने दीपक नरवाल (Deepak narwal) को टैकल कर बुल्स को ऑलआउट कर दिया. सचिन तवंर ने दो टच प्वाइंट लेकर पायरेट्स को 15-11 से आगे कर दिया. साजिन को आउट कर पवन सहरावत ने अपना सुपर 10 पूरा किया. पवन के आउट होने के बाद पटना की डिफेंस ने फिर से चंद्रन रणजीत और भरत को आउट कर दिया. पहले हाफ का खेल खत्म हुआ तो पटना पायरेट्स 20-16 से आगे थी.

सुनील ने किया 9 बार रेडर्स का शिकार

दूसरे हाफ की शुरुआत में पटना की डिफेंस ने शानदार फॉर्म जारी रखा और सुनील (Sunil) ने अपना पहला हाई-5 (High-5) पूरा किया. मोहम्मद्रेजा भी तीन बेहतरीन टैकल कर चुके थे. जब जब पवन सहरावत आउट हुए तब तब पटना की डिफेंस ने बचे दोनों रेडर्स को भी मैट से बाहर भेजा. आखिरी 10 मिनट का खेल बचा था और पटना पायरेट्स 34-22 से आगे थी. आखिरी 5 मिनट का खेल बचा था और महेंदर सिंह (Mahender Singh) ने लगातार तीन सुपर टैकल (Super Tackle) कर अपना हाई-5 पूरा किया. सौरभ नांदल ने प्रशांत राय (Prashanth Rai) को सुपर टैकल कर अपना हाई-5 पूरा किया. इस मैच को पटना ने 38-31 से अपने नाम कर लिया और इसके साथ ही वो अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई. इस मैच में सुनील 9 टैकल प्वाइंट हासिल कर सबसे अधिक टैकल प्वाइंट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए.  

Pro Kabaddi League 2021-22: इन तीन टीमों की प्लेऑफ्स में पहुंचने की राह हुई मुश्किल, जानिए क्यों

Pro Kabaddi League 2021-22: इन चार टीमों को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
महाराष्ट्र सदन की पुरानी सरकारी गाड़ियां बदली जाएंगी, CM के लिए आएंगी बुलेटप्रूफ गाड़ी
महाराष्ट्र सदन की पुरानी सरकारी गाड़ियां बदली जाएंगी, CM के लिए आएंगी बुलेटप्रूफ गाड़ी
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11

वीडियोज

Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
'कांग्रेस ने DMK को धोखा दिया', तमिलनाडु में विजय की TVK को समर्थन करने पर PM मोदी का बड़ा अटैक
महाराष्ट्र सदन की पुरानी सरकारी गाड़ियां बदली जाएंगी, CM के लिए आएंगी बुलेटप्रूफ गाड़ी
महाराष्ट्र सदन की पुरानी सरकारी गाड़ियां बदली जाएंगी, CM के लिए आएंगी बुलेटप्रूफ गाड़ी
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
Himachal Pradesh 10th Board Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
Mother's Day 2026: 'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, 9वीं-10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए लगेंगी स्पेशल रेमेडियल क्लासेस
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, इन छात्रों के लिए लगेंगी रेमेडियल क्लासेस
Embed widget