एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: आज रात के दूसरे मुकाबले में यू मुंबा और गुजरात जायंट्स की होगी टक्कर, दोनों टीमें तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना चाहेंगी

PKL-8: गुजरात जायंट्स 9 में से दो मुकाबले जीतकर तालिका में 11वें पायदान पर है तो यू मुंबा 10 मुकाबलों में सिर्फ तीन मैच जीत पाई है. यू मुंबा के 28 अंक हैं और वो अंक तालिका में 8वें स्थान पर है.

Pro Kabaddi league Season 8, Gujarat Giants vs U Mumba: मंगलवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले जाने वाले प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 63वें मुकाबले में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) का सामना यू मुंबा (U Mumba) से होगा. दोनों टीमों में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन वो सही सयम पर अपनी फॉर्म दिखाने में असफल रहे हैं. गुजरात जायंट्स 9 में से दो मुकाबले जीतकर तालिका में 11वें पायदान पर है तो यू मुंबा 10 मुकाबलों में सिर्फ तीन मैच जीत पाई है. यू मुंबा के 28 अंक हैं और वो अंक तालिका में 8वें स्थान पर हैं. मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) की टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर दूसरे हाफ की शुरुआत से पहले लय में लौटना चाहेगी. ये मुकाबला रात 8:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

दूसरे रेडर की कमी चींता का विषय

गुजरात जायंट्स को फॉर्म इस सीजन अच्छा नहीं रहा है और न ही टीम मनप्रीत सिंह की राह पर चल पा रही है. एचएस राकेश (HS Rakesh) टीम के इकलौते खिलाड़ी हैं, तो हर मैच में टीम के लिए अच्छा कर रहे हैं. महेंदर सिंह (Mahender Singh) और परदीप कुमार (Pardeep Kumar) पर कोच ने भरोसा जाताया है लेकिन उन्हें अभी प्रभावित करना बाकी है. हालांकि हादी ओश्तोरक (Hadi Oshtorak) ने पिछले मैच में सुनील कुमार (Sunil Kumar) और परवेश भैंसवाल (Parvesh Bhainswal) का साथ दिया था लेकिन रेडिंग विभाग में लगातार गलतियों ने टीम से मैच छील लिया. इस मैच में भी परवेश भैंसवाल और सुनील पर सबकी निगाहें होंगी. टीम अगर शुरू से ही राकेश का साथ देती है, तो जायंट्स के लिए काम आसान हो जाएगा. टीम की डिफेंस ने पिछले मैच में जरूर अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन उन्हें आगे भी उसी लय को बरकरार रखनी होगी.

अपनी फॉर्म की तलाश में हैं सुल्तान अत्राचली

यू मुंबा की टीम इस सीजन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही है. टीम के कप्तान सुल्तान फजल अत्राचली (Fazal Atrachali) इस सीजन अभी भी अपनी फॉर्म तलाश रहे हैं, हालाकिं अभिषेक सिंह (Abhishek Singh) और वी अजीत कुमार (V Ajith Kumar) ने रेडिंग विभाग को मजबूत किया है. वी अजीत की चोट मुंबा के लिए चिंता का विषय है. बंगाल के खिलाफ अजीत मैट पर जरूर दिखे थे लेकिन अपनी फॉर्म में नहीं थे. हालांकि रिंकू (Rinku) और राहुल सेठपाल (Rahul Sethpal) की डिफेंस ने अत्राचली की कमी खलने नहीं दी है लेकिन डिफेंस में गलतियों को रोकने की जिम्मेदारी अत्राचली पर होगी. वी अजीत कुमार के साथ अगर इस मैच में अभिषेक सिंह चल जाते हैं और डिफेंस से उन्हें सहयोग मिल जाता है, तो आज रात मुंबा के नाम एक और जीत दर्ज हो जाएगी.

क्या कहते हैं आंकड़े

दोनों टीमों के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में अभी तक 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें गुजरात जायंट्स ने 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, तो यू मुंबा तीन बार जायंट्स को हराने में सफल रही हैं. पिछले सीजन खेले गए दोनों मुकाबलों में यू मुंबा ने गुजरात जायंट्स को मात दी थी.  

Pro Kabaddi League 2021-22: इन तीन टीमों की प्लेऑफ्स में पहुंचने की राह हुई मुश्किल, जानिए क्यों

Pro Kabaddi League 2021-22: इन चार टीमों को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त किया पश्चिम बंगाल कैबिनेट
अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त किया पश्चिम बंगाल कैबिनेट
NCRB रिपोर्ट में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, महिलाओं की सुरक्षा में यूपी अव्वल
NCRB रिपोर्ट में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, महिलाओं की सुरक्षा में यूपी अव्वल
ICC T20 Rankings: कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए
कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए
'आपकी अपनी इच्छा है कि...', 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले 'गदर 2' फेम एक्टर मनीष वाधवा | Exclusive Interview
इंटरव्यू: 'आपकी अपनी इच्छा है कि...', 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले 'गदर 2' फेम एक्टर मनीष वाधवा

वीडियोज

Sansani: कैदी और जेलर की लव स्टोरी ! | Crime News |
Mahadangal | Suvendu's PA Murder: बंगाल में आखिर कब रुकेगी हिंसा? | TMC | BJP | Chitra Tripathi
Janhit | Thalapathy Vijay | Tamil Nadu Election: विजय का 'अग्निपथ', नहीं बनेंगे CM? | TVK | DMK
Akhilesh-Mamata Meet: : बंगाल में हार के बाद अखिलेश का ममता को साथ!| TMC | BJP
Suvendu PA Murder | Sandeep Chaudhary: PA हत्याकांड का सबसे सटीक विश्लेषण | West Bengal | TMC | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त किया पश्चिम बंगाल कैबिनेट
अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त किया पश्चिम बंगाल कैबिनेट
NCRB रिपोर्ट में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, महिलाओं की सुरक्षा में यूपी अव्वल
NCRB रिपोर्ट में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, महिलाओं की सुरक्षा में यूपी अव्वल
ICC T20 Rankings: कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए
कहां पहुंच गई आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान कौन से स्थान पर पहुंचा, जानिए
'आपकी अपनी इच्छा है कि...', 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले 'गदर 2' फेम एक्टर मनीष वाधवा | Exclusive Interview
इंटरव्यू: 'आपकी अपनी इच्छा है कि...', 8 घंटे काम करने की बहस पर बोले 'गदर 2' फेम एक्टर मनीष वाधवा
केरल में कांग्रेस की महिला विधायक को जबरन गले लगा रहा था सीनियर नेता, धक्का देकर हटाया दूर, Video हुआ वायरल
केरल में कांग्रेस की महिला विधायक को जबरन गले लगा रहा था सीनियर नेता, धक्का देकर हटाया दूर, Video वायरल
तमिलनाडु: विजय की पार्टी TVK के सभी 108 MLAs दे देंगे इस्तीफा, अगर DMK या AIADMK ने उठाया ये कदम
विजय की पार्टी TVK के सभी 108 MLAs देंगे इस्तीफा, अगर DMK या AIADMK ने...
Chandranath Rath Murder: एयरफोर्स छोड़कर कैसे सुवेंदु अधिकारी के पीए बने थे चंद्रनाथ रथ, कितनी थी उनकी सैलरी?
एयरफोर्स छोड़कर कैसे सुवेंदु अधिकारी के पीए बने थे चंद्रनाथ रथ, कितनी थी उनकी सैलरी?
AC से लीक हो रहा है पानी? ये हो सकते हैं कारण, परेशानी से बचने के लिए जरूर करें चेक
AC से लीक हो रहा है पानी? ये हो सकते हैं कारण, परेशानी से बचने के लिए जरूर करें चेक
Embed widget