एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: तीन बार की प्रो कबड्डी चैंपियन पटना पायरेट्स के खिलाफ आज मैट पर उतरेगी दबंग दिल्ली केसी, इन डिफेंडर्स से बचना आसान नहीं

PKL-8: दोनों टीमों के बीच प्रो कबड्डी लीग में अभी तक 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पटना पायरेट्स ने दिल्ली को 7 बार हराया है, तो दबंग दिल्ली केसी ने 4 बार जीत हासिल करने में सफल रही है.

Pro Kabaddi league Season 8, Dabang Delhi KC vs Patna Pirates: मंगलवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले जाने वाले प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 62वें मुकाबले में दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) का सामना पटना पायरेट्स (Patna Pirates) से होगा. दोनों टीमें इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं. दोनों टीमों के लिए इस सीजन ये पहले हाफ का आखिरी मुकाबला होगा और दोनों जीत के साथ दूसरे हाफ की शुरुआत करना चाहेंगी. दबंग दिल्ली 10 मुकबालों में 6 जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर हैं, तो पटना पायरेट्स 10 मुकबालों में 7 जीत और दो हार के साथ दूसरे स्थान पर है. ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसका सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

नवीन के बिना भी जीत सकती है दिल्ली

टीम के स्टार रेडर नवीन कुमार (Naveen Kumar) हरियाणा (Haryana Steelers) के खिलाफ पूरा मैच नहीं खेल सके थे, ऐसे में इस मैच में उनके खेलने की उम्मीद बहुत कम है. हालांकि उनके मैट पर न रहने के बावजूद विजय (VIjay) ने टीम को पिछड़ने नहीं दिया और जीत दिलाकर टीम को पटरी पर ले आए. ऐसे में अब कहा जा सकता है कि टीम सिर्फ नवीन के भरोसे नहीं खेल रही है. संदीप नरवाल (Sandeep Narwal) और जोगिंदर नरवाल (Joginder Narwal) की जोड़ी ने पिछले कुछ मैचों में शानदार डिफेंस का नजारा पेश किया था. हालांकि दोनों पिछले मैच में पूरी तरह फिट नहीं थे और जोगिंदर तो मैट पर भी नहीं उतरे. मंजीत छिल्लर (Manjeet Chhillar) की कप्तानी में टीम ने बेहतरीन डिफेंस वाली हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ जिस तरह से जीत हासिल की है उससे दबंगों के हौसले जरूर बुलंद होंगे. आशु मलिक (Ashu Malik) भी शानदार फॉर्म में है और दिल्ली अब पूरी तरह से आगे के सीजन के लिए तैयार है.

पटना की डिफेंस को कोई तोड़ नहीं

अगर इस सीजन बिना किसी बड़े खिलाड़ी के कोई सबसे मजबूत और संतुलित टीम है, तो वो पटना पायरेट्स है. टीम में कोई बड़ा चेहरा नहीं है लेकिन बावजूद इसके पायरेट्स शानदार खेल दिखा रहे हैं और अभी तक 7 मैच जीत चुके हैं. प्रशांत राय (Prashanth Rai) की कप्तानी में टीम हर विभाग में अच्छा कर रही है. मोहम्मद्रेजा चियानेह (Mohammadreza Chiyaneh), नीरज कुमार (Neeraj Kumar) और सुनील (Sunil) की डिफेंस को कोई तोड़ नहीं है. सचिन तंवर (Sachin Tanwar) और गुमान सिंह (Guman Singh) ने बुल्स (Bengaluru Bulls) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई थी. दबंग दिल्ली के खिलाफ भी वो अपनी फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे. पायरेट्स जितने कुशल रेडिंग विभाग में दिखाई दे रहे हैं, उससे ज्यादा बेहतर वो डिफेंस में हैं. दबंग दिल्ली के रेडर्स के लिए आज रात सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वो कैसे इन डिफेंडर्स के खिलाफ अंक हासिल करते हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े

दोनों टीमों के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में अभी तक 12 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पटना पायरेट्स ने दिल्ली को 7 बार हराया है, तो दबंग दिल्ली केसी ने 4 बार पटना पायरेट्स को हराने में सफलता प्राप्त की है. दोनों के बीच एक ही मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ है.  

Pro Kabaddi League 2021-22: इन तीन टीमों की प्लेऑफ्स में पहुंचने की राह हुई मुश्किल, जानिए क्यों

Pro Kabaddi League 2021-22: इन चार टीमों को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान

वीडियोज

Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी
शादी को लेकर Sara Ali Khan का बड़ा बयान, बोलीं- जल्दबाजी में नहीं करूंगी शादी
Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
सावधान! यूपी में 19 और 20 मई को लू का रेड अलर्ट, सीधे धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
IPL 2026 के बीच अचानक बदला राजस्थान रॉयल्स का कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली कमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
कौन थीं पंजाबी सिंगर इंदर कौर? गन प्वॉइंट पर हुई किडनैपिंग, फिर नहर में मिला शव
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
Broccoli Farming: जिम वालों और अमीरों के बीच जमकर है इस चीज की डिमांड, खेत में लगा लेंगे तो छापेंगे नोट
जिम वालों और अमीरों के बीच जमकर है इस चीज की डिमांड, खेत में लगा लेंगे तो छापेंगे नोट
OLA-Uber और डिलीवरी वालों के लिए अलर्ट! इस राज्य में नहीं चला पाएंगे पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां
OLA-Uber और डिलीवरी वालों के लिए अलर्ट! इस राज्य में नहीं चला पाएंगे पेट्रोल-डीजल वाली गाड़ियां
Embed widget