एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: हरियाणा स्टीलर्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटी दबंग दिल्ली केसी, नवीन कुमार इस मैच में हुए चोटिल

PKL- दिल्ली की ओर से विजय ने सुपर 10 पूरा किया, तो मंजीत छिल्लर ने 3 सफल टैकल किया. स्टीलर्स की ओर से मीतू महेंदर ने 5 रेड प्वाइंट हासिल किया.

Pro Kabaddi league Season 8, Haryana Steelers vs Dabang Delhi KC: शनिवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 55वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) को दबंग दिल्ली केसी (Dabang Delhi KC) ने 28-25 से हरा दिया. इस जीत के साथ दबंग दिल्ली केसी फिर से अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि हरियाणा स्टीलर्स 7वें स्थान पर आ गई है. इस मैच में दोनों टीम की डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन किया और ज्यादातर बोनस प्वाइंट (Bonus Points) लेने की कोशिश की. दिल्ली की ओर से विजय ने सुपर 10 पूरा किया, तो मंजीत छिल्लर ने 3 सफल टैकल किया. स्टीलर्स की ओर से मीतू महेंदर ने 5 रेड प्वाइंट हासिल किया, तो सुरेंदर नाडा, जयदीप और रवि कुमार (Ravi Kumar) ने दो-दो टैकल किया.

दोनों टीमों ने बोनस पर किया भरोसा

हरियाणा स्टीलर्स ने टॉस जीता और जोगिंदर नरवाल (Joginder Narwal) के बिनी मैदान पर उतरी दबंग दिल्ली को रेड करने का मौका दिया. नवीन कुमार ने बोनस के साथ खाता खोला लेकिन मोहित (Mohit) ने उन्हें डैस कर हरियाणा को भी पहला अंक दिला दिया. विजय (Vijay) ने बोनस के साथ एक टच प्वाइंट लेकिर दिल्ली को 6-2 से आगे कर दिया. डू ऑर डाई रेड में विकास खंडोला (Vikash Khandola) ने अंक लेकर स्टीलर्स को 6-6 से बराबरी दिला दी. नवीन को तीसरी बार आउट कर स्टीलर्स की डिफेंस ने तीसरा अंक हासिल किया. विकाश खंडोला को आउट कर दिल्ली ने फिर से नवीन की मैट पर वापसी करा ली. सुरेंदर नाड़ा (Surender Nada) ने पहले नवीन फिर आशु मलिक (Ashu Malik) को टाकल कर दिल्ली की बढ़त को कम किया. जयदीप (Jaideep) ने विजय को टैकल कर स्कोर बराबर कर दिया. पहला हाफ 11-11 पर खत्म हुआ और हरियाणा स्टीलर्स के पांचों डिफेंडर्स ने अंक हासिल किया था.

नवीन के बिना दिल्ली ने स्टीलर्स को हराया

दूसरे हाफ में मंजित छिल्लर (Manjeet Chhillar) ने मीतू महेंदर (Meetu Mahender) और विकास खंडोला को टैकल कर दिल्ली को 14-12 से आगे कर दिया. इसके नवीन ने एक अंक लिया लेकिन घुटने को चोटिल कर बैठे. जिसके बाद फिर से स्टीलर्स ने बढ़त बना ली. आखिरी 10 मिनट का खेल बचा था और संदीप नरवाल (Sandeep Narwal) की मैट पर वापसी हुई. जीवा कुमार (Jeeva Kumar) ने मीतू महेंदर को टैकल कर दिल्ली को बराबरी दलाई. इसके बाद आशू मलिक ने डू ऑर डाई रेड में बोनस और टच प्वाइंट लेकर दिल्ली को दो अंकों से आगे कर दिया. विकास खंडोला ने मंजीत छिल्लर को आउट कर स्टीलर्स को एक अंक से बढ़त दिला दिला लेकिन अगली रेड में विकास को संदीप ने टैकल कर स्कोर फिर से बराबर कर दिया. डू ऑर डाई रेड (Do Or Die) में विजय ने सुपर रेड (Super Raid) कर दिल्ली को 28-24 से आगे कर दिया और दिल्ली की जीत सुनिश्चित कर दी.

Pro Kabaddi League: इस सीजन कई नए रिकॉर्ड बनाने वाले नवीन कुमार ने परदीप नरवाल और मनिंदर सिंह को भी छोड़ा पीछे

Pro Kabaddi League 2021-22: इन चार टीमों को प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचना होगा आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में TMC की हार के बाद ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, दिलीप घोष बोले- उनके दिमाग में...
बंगाल में TMC की हार के बाद ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, दिलीप घोष बोले- उनके दिमाग में...
Video: 'सुधर जाओ PAK! वरना काशी से इस्लामाबाद तक...', राघव चड्ढा का यह वीडियो चर्चा में
'सुधर जाओ PAK! वरना काशी से इस्लामाबाद तक...', राघव चड्ढा का यह Video चर्चा में
कौन बनेगा बंगाल का नया CM? रेस में ये 4 नाम सबसे आगे, आज BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
कौन बनेगा बंगाल का नया CM? रेस में ये 4 नाम सबसे आगे, आज BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
IPL Record: हारकर भी RCB ने रचा इतिहास, तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा रिकॉर्ड
हारकर भी RCB ने रचा इतिहास, तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Suvendu Adhikari's PA shot dead: PM हत्याकांड में बड़ा खुलासा | TMC | BJP
Suvendu Adhikari's PA shot dead: सुबह होते ही बंगाल में बवाल| TMC
Suvendu Adhikari's PA shot dead: सुबह होते ही बंगाल में बवाल| TMC | Governor Action
Sansani: कैदी और जेलर की लव स्टोरी ! | Crime News |
Mahadangal | Suvendu's PA Murder: बंगाल में आखिर कब रुकेगी हिंसा? | TMC | BJP | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में TMC की हार के बाद ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, दिलीप घोष बोले- उनके दिमाग में...
बंगाल में TMC की हार के बाद ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, दिलीप घोष बोले- उनके दिमाग में...
Video: 'सुधर जाओ PAK! वरना काशी से इस्लामाबाद तक...', राघव चड्ढा का यह वीडियो चर्चा में
'सुधर जाओ PAK! वरना काशी से इस्लामाबाद तक...', राघव चड्ढा का यह Video चर्चा में
कौन बनेगा बंगाल का नया CM? रेस में ये 4 नाम सबसे आगे, आज BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
कौन बनेगा बंगाल का नया CM? रेस में ये 4 नाम सबसे आगे, आज BJP विधायक दल की बैठक में होगा फैसला
IPL Record: हारकर भी RCB ने रचा इतिहास, तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा रिकॉर्ड
हारकर भी RCB ने रचा इतिहास, तोड़ा चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा रिकॉर्ड
Lukkhe Web Series Review: उड़ता पंजाब का सस्ता वर्जन, बढ़िया परफॉर्मेंस लेकिन वही घिसी पिटी कहानी
लुक्खे रिव्यू: उड़ता पंजाब का सस्ता वर्जन, बढ़िया परफॉर्मेंस लेकिन वही घिसी पिटी कहानी
'चोर-चोर, TMC चोर', बंगाल चुनाव नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लोगों ने लगाए नारे
'चोर-चोर, TMC चोर', बंगाल चुनाव नतीजों के बाद महुआ मोइत्रा को देख फ्लाइट में लोगों ने लगाए नारे
Renault ला रही 3 दमदार SUVs, पेट्रोल से लेकर हाइब्रिड और 7-सीटर तक मिलेंगे कई ऑप्शन
Renault ला रही 3 दमदार SUVs, पेट्रोल से लेकर हाइब्रिड और 7-सीटर तक मिलेंगे कई ऑप्शन
WHO Hantavirus Alert: कोरोना से कितना खतरनाक हंता वायरस, क्या छूने से फैलता है इंफेक्शन? WHO ने जारी किया अलर्ट
कोरोना से कितना खतरनाक हंता वायरस, क्या छूने से फैलता है इंफेक्शन? WHO ने जारी किया अलर्ट
Embed widget