एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League Season 8: जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से तीन बार की चैंपियन पटना पायरेट्स से पंगा लेगी बंगाल वॉरियर्स

Pro Kabaddi Season 8: दोनों टीमों के बीच 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पटना पायरेट्स ने 10 मैच जीते हैं और तीन टाई किया है जबकि बंगाल को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली है.

Pro Kabaddi league Season 8, Patna Pirates vs Bengal Warriors: प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 के 24वें मुकाबले में शुक्रवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में तीन बार की चैंपियन पटना पायरेट्स (Patna Pirates) और डिफेंडिंग चैंपियन बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors) आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों ने इस सीजन अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है और अंक तालिका में 2-2 मुकाबले जीतकर 5वें और छठे स्थान पर है. अंक तालिका की तरह रिकॉर्ड्स के मामले में भी बंगाल पटना से पीछे रही है. मोनू गोयत (Monu Goyat) की टीम ने इस सीजन तीन मैच खेले हैं और दो जीत के बाद 11 अंक हासिल किया है, तो मनिंदर सिंह (Maninder Singh) एंड कंपनी को चार मैचों में 2 जीत मिली है और दो में हार का सामना करना पड़ा है.  

शानदार फॉर्म में हैं पायरेट्स 

हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers) के खिलाफ जीत के साथ अपने सीजन का आगाज करने वाली पटना पायरेट्स को अगले मुकाबले में कांटे की टक्कर के बाद एक अंक से यूपी योद्धा (UP Yoddha) से हार का सामना करना पड़ा. टीम ने वापसी की और पुनेरी पलटन (Puneri Paltan) को एकतरफा मुकाबले में हराकर अपनी लय पकड़ी. पायरेट्स इस समय हर विभाग में अच्छा कर रहे हैं और डिफेंस तो सबसे मजबूत नजर आ रहा है. ईरानी दीवार मोहम्मद्रेज़ा (Mohammadreza) इस मैच में भी अपना दीवार जैसी डिफेंस से मनिंदर सिंह को रोकना चाहेंगे. साथ में सुनिल (Sunil) और साजिन (Sajin) की जोड़ी पायरेट्स का काम आसान कर रहे हैं. रेडिंग में मोनू गोयत के साथ प्रशांत राय (Prashanth Rai) फॉर्म में लौट आए हैं, तो सचिन तवंर (Sachin Tanwar) पटना के लिए लगातार रेड कर रहे हैं.

वॉरियर्स को डिफेंस करनी होगी और मजबूत

पिछले सीजन की चैंपियन बंगाल वॉरियर्स ने यूपी योद्धा को हराकर शानदार शुरुआत की थी और परदीप नरवाल (Pardeep Narwal) को इनके डिफेंडर्स रोकने में सफल रहे थे. टीम ने दूसरे मैच में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) को हराया और फिर एक करीबी मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स से हार गए. इस मैच में ही पवन सहरावत (Pawan Sehrawat) की टीम ने बंगाल की डिफेंस को तोड़ा और फिर चौथे मैच में दबंग दिल्ली (Daband Delhi) ने वॉरियर्स के डिफेंस की पोल खोल दी. अब वॉरियर्स को अपनी डिफेंस मजबूत करने के अलावा प्रशांत और सचिन के लिए रणनीति बनाकर मैट पर उतरना होगा. साथ ही मोनू गोयत से सावधान रहना होगा, क्योंकि ये खिलाड़ी चल गया तो अकेले मैच का रुख बदल सकता है.

क्या कहते हैं आंकड़ें

दोनों टीमों के बीच इतिहास में 17 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें पटना ने अपना दबदबा बनाए रखा है. पटना पायरेट्स ने 17 में से 10 मैच जीते हैं और तीन टाई किया है जबकि बंगाल को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली है. हालांकि पिछले सीजन दोनों टीमों की बीच बरबारी पर मुकाबला रहा था दोनों ने एक एक मैच जीता था. इस मैच में मौजूदा चैंपियन (Defending Champion) बंगाल वॉरियर्स जीत हासिल कर अपना रिकॉर्ड सुधारने के साथ अंक तालिका में भी ऊपर जाना चाहेगी. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेकवर्क्स और डिज्नी +हॉटस्टार पर रात 8:30 बजे से देख सकेंगे.

कैसे नवीन कुमार ने बंगाल की डिफेंस को तोड़कर रच दिया इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget