PKL 9 Points Table: प्रो कबड्डी लीग (PKL) 2022 में मंगलवार (25 अक्टूबर) को दो मुकाबले खेले गए. दीवाली ब्रेक के बाद हुए दोनों मैच बेहतरीन रहे. पहले मुकाबले में पुनेरी पलटन ने जयपुर पिंक पैंथर्स को हराते हुए इस सीजन की लगातार चौथी जीत हासिल की है. जयपुर ने इस हार से पहले लगातार पांच मैच जीते थे. दूसरे मैच में हरियाणा स्टीलर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए तेलुगू टाइटंस को हराया. हरियाणा को लगातार चार हार के बाद पहली जीत मिली है.
प्रो कबड्डी लीग की प्वाइंट्स टेबल (Pro Kabaddi League 2022 Points Table)
सीजन की दूसरी हार झेलने के बाद जयपुर प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है. दबंग दिल्ली और जयपुर के पास 26-26 प्वाइंट हैं, लेकिन दिल्ली ने जयपुर से एक मैच कम खेला है. लगातार चौथी जीत हासिल करने के साथ ही पुनेरी ने प्वाइंट टेबल में चौथा स्थान हासिल कर लिया है.
प्रो कबड्डी लीग 2022 के आंकड़े (Pro Kabaddi League 2022 Stats)
आज के मैच में सात रेड प्वाइंट लेने वाले अर्जुन देशवाल के नाम सात मैचों में 72 रेड प्वाइंट हो चुके हैं. वह संयुक्त रूप से तीसरे सबसे अधिक रेड प्वाइंट लेने वाले खिलाड़ी बने हैं. पुनेरी के असलम इनामदार सात मैचों में 68 रेड प्वाइंट ले चुके हैं और टॉप-5 में उनकी एंट्री हो गई है.
दिल्लीकेकप्ताननवीनकुमारछहमैचोंमें 81 रेडप्वाइंटकेसाथपहलेस्थानपरबनेहुएहैं. नवीनइससीजनलगातारछहसुपर 10 लगानेवालेभीइकलौतेखिलाड़ीहैं. डिफेंस में बंगाल वॉरियर्स के गिरीश एर्नाक लगातार पहले स्थान पर बने हुए हैं. गिरीश ने छह मैचों में 23 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए हैं.
यह भी पढ़ें:
PKL 9: लगातारचारहारकेबादहरियाणास्टीलर्सकोमिलीपहलीजीत, तेलुगूटाइटंसकीछठीहार
PKL 9: जयपुरपिंकपैंथर्सकोहराकरपुनेरीपलटननेहासिलकीलगातारचौथीजीत, असलमनेलगायासुपर 10
