एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi league 2021-22: रोमांचक मुकाबले में पायरेट्स ने टाइटंस को एक अंक से हराया, तेलुगू को मिली तीसरी हार

PKL-8: पटना पायरेट्स की जीत से तेलुगू टाइटंस के सीजन की पहली जीत का इंतज़ार और बढ़ गया है, टाइटंस 5 मैचों में तीन मैच हार चुकी है, जबकि दो मैच बराबरी पर समाप्त हुए हैं.

Pro Kabaddi league Season 8, Telugu Titans vs Patna pirates: सोमवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (Pro kabaddi League) सीजन 8 के 31वें मुकाबले में पटना पायरेट्स (Patna Pirates) ने तेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) को एक करीबी मुकाबले में 31-30 से हरा दिया. इस जीत के साथ पटना पायरेट्स अंक तालिका में 21 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर आ गई है. इस मैच में टाइटंस की ओर से अंकित बेनिवाल ने सुपर 10 पूरा किया, तो पायरेट्स की ओर से मोनू ने 7 और सचिन तंवर ने 6 प्वाइंट हासिल किया. पटना पायरेट्स की जीत ने तेलुगू टाइटंस के सीजन में पहली जीत का इंतज़ार और बढ़ा दिया है.

पायरेट्स की धमाकेदार शुरुआत

पटना पायरेट्स के कप्तान ने टॉस जीता और तेलुगू को पहल रेड करने का मौका दिया. सिद्धार्थ देसाई (Siddharth Desai) के बिना खेल रही तेलुगू की कमान रोहित कुमार (Rohit Kumar) संभाल रहे थे, उन्होंने पहले रेड में अंक लेकर टीम को खाता खोला. प्रशांत राय (Prashanth Rai) ने मैच के अपने पहले ही रेड में सुपर रेड (Super Raid) कर तीन खिलाड़ी को आउट किया. मोनू गोयत (Monu Goyat)ने अगले रेड में अंक लेकर तेलुगू के पाले में सिर्फ तीन खिलाड़ी छोड़े. राकेश गौड़ा (Rakesh Gawda) को पटना के स्टार डिफेंडर मोहम्मद्रेज़ा (Mohammadreza) ने टैकल कर टाइटंस को ऑलआउट (All Out) कर दिया. इस तरह पायरेट्स 12-7 से आगे हो गई. प्रशांत आज शानदार फॉर्म में थे और तीन रेड में पांच अंक हासिल कर चुके थे. दूसरी ओर मोहम्मद्रेज़ा और नीरज कुमार (Neeraj Kumar) इस मैच में तेलुगू टाइटंस के लिए खतरनाक होते जा रहे थे. हाफ टाइम से पहले टाइटंस ने डिफेंस में कुछ बेहतरीन टैकल कर पटना की बढ़त को कम किया, पहले 20 मिनट के खेल के बाद पटना 18-13 से आगे थी.

तेलुगू ने की वापसी लेकिन पटना ने जीता मैच

दूसरे हाफ की शुरुआत पटना की रेड के साथ हुई, हालांकि उन्हें कोई अंक नहीं मिला. गुमान सिंह (Guman Singh) को टैकल कर टाइटंस ने दूसरे हाफ का पहला अंक हासिल किया. इसके बाद मोहम्मद्रेज़ा को आउट कर अंकित बेनिवाल (Ankit Beniwal) ने पटना को ऑलआउट कर दिया, जिसके बाद पायरेट्स के पास सिर्फ एक अंक की बढ़त रह गई थी. मोनू गोयत ने रोहित को टच कर बढ़त दो अंकों की कर दी. जब टाइटंस तीन अंकों से पिछड़ रही थी, तब अंकित बेनिवाल ने सुपर रेड कर टाइटंस को बराबरी दिला दी. पटना की डिफेंस ने फिर से पायरेट्स को वापसी कराई और नीरज कुमार ने सुपर टैकल कर टीम को 4 अंक से आग कर दिया. पटना पायरेट्स के कोच राम मेहर सिंह (Ram Mehar Singh) को येल्लो कार्ड दिखाया गया. ये सीजन के पहला कोच के लिए येल्लो कार्ड था. आखिरी रेड में सचिन तंवर (Sachin Tanwar) ने टच प्वाइंट लेकर पटना को जीत दिला दी.  

जब बात ‘डू ऑर डाई’ रेड की आती है, तो ये टीम मैट पर मचाती है तहलका, 130 मुक़ाबलों में कर चुकी है 500 से अधिक सफल DO OR DIE रेड

यूं ही नहीं कोई शो-मेन बन जाता: Pro Kabaddi League के ‘रेड मशीन’ राहुल चौधरी ने कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं, लेकिन ये चीज उन्हें बनाती है सबसे अलग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ओमान की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर मिसाइल हमले क्यों कर रहा अमेरिका? पिछले 4 दिनों में तीन बार किया अटैक
ओमान की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर मिसाइल हमले क्यों कर रहा US? चार दिनों में 3 बार किया अटैक
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
'डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा...', रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात
'डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा...', रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में किस चैनल पर लाइव आएगा फीफा वर्ल्ड, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग? जानें पूरी डिटेल
भारत में किस चैनल पर लाइव आएगा फीफा वर्ल्ड, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग? जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)
Indians Dead in Hormuz: महायुद्ध में 3 नागरिकों की मौत पर गुर्राया भारत ! अब क्या होगा? ABPLIVE
TMC Breakup | TMC MP Resignation: आधी रात Operation Lotus! ममता बनर्जी का साथ क्यों छोड़ा?
Iran Israel War Update: ईरान का अमेरिका को आखिरी अल्टीमेटम | Trump | Big Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर मिसाइल हमले क्यों कर रहा अमेरिका? पिछले 4 दिनों में तीन बार किया अटैक
ओमान की खाड़ी में भारतीय जहाजों पर मिसाइल हमले क्यों कर रहा US? चार दिनों में 3 बार किया अटैक
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
Bihar MLC चुनाव: पवन सिंह सहित सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध जीते, दीपक प्रकाश का पत्ता साफ
'डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा...', रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात
'डॉग वॉकर-माली बन जाऊंगा...', रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, कही ये बड़ी बात
FIFA World Cup 2026 Live Streaming: भारत में किस चैनल पर लाइव आएगा फीफा वर्ल्ड, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग? जानें पूरी डिटेल
भारत में किस चैनल पर लाइव आएगा फीफा वर्ल्ड, कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग? जानें पूरी डिटेल
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
Explained: TMC के 20 और DMK के 22 सांसदों की मंजिल NDA! क्या नए समीकरण के बाद परिसीमन बिल पास करा सकेंगे PM मोदी?
TMC के 20 और DMK के 22 सांसदों की मंजिल NDA! क्या नए समीकरण के बाद परिसीमन बिल पास होगा?
दहशतगर्दी के पीछे वर्दी…, निहत्थों पर अंधाधुंध फायरिंग में आज 16 की मौत, विरोध मार्च के बीच गूंज रही PoK की आवाज
दहशतगर्दी के पीछे वर्दी…, निहत्थों पर फायरिंग में आज 16 की मौत, विरोध मार्च के बीच गूंज रही PoK की आवाज
FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
फीफा 2026 की प्राइज मनी जानकर रह जाएंगे दंग, टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया से लगभग 60 गुना अधिक, जानिए
Embed widget