एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi League 2021-22: पवन की आंधी में उड़ी स्टीलर्स की टीम, एकतरफा मुकाबले में बुल्स ने हरियाणा को हराकर लगाई जीत की हैट्रिक

PKL8: आखिरी 10 मिनट में स्टीलर्स ने वापसी की कोशिश जरूर की और कुछ बेहतरीन टैकल किए लेकिन पवन की आंधी चलती रही और उनकी डिफेंस ध्वस्त हो गई. इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची बुल्स.

Pro Kabaddi League 2021-22, U Mumba vs Jaipur Pink Panthers: गुरुवार को बेंगलुरु के शेराटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में खेले गए प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के 22वें मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 42-28 से हरा दिया. इस मैच में पवन सहरावत ने अकेले 22 अंक लिए, जबकि हरियाणा के सभी रेडर्स मिलकर 19 रेड प्वाइटं हासिल कर पाए थे. इस मैच में रोहित गुलिया अपना हाई-5 पूरा किया, तो बुल्स के लिए जीबी मोरे ने भी अपना हाई-5 पूरा किया. बुल्स के कप्तान पवन सहरावत के इस सीजन का तीसरा और करियर का 34वां सुपर 10 रेड पूरा किया. इस जीत के साथ बुल्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई है.

पवन की आंधी में उड़ी स्टीलर्स

हरियाणा स्टीलर्स के कप्तान विकास खंडोला ने टॉस जीता और पवन सहरावत ने पहले ही रेड में अंक लेकर बेंगलुरु बुल्स का खाता खोल दिया. इसके बाद हरियाणा ने डिफेंस और रेड में कुछ अंक हासिल कर बेंगलुरु पर 4-3 से बढ़त बना ली. इसके बाद पवन आंधी की तरह बहने लगे और लगातार पांच रेड में अंक लेकर टीम को बढ़त दिला दी और फिर 9वें मिनट में डिफेंस ने मीतू महेंदर को टैकल कर हरियाणा को ऑल आउट कर दिया. 10 मिनट के बाद बुल्स 12-6 से आगे थी. अगले 10 मिनट में भी बुल्स ने लगातार अंक हासिल करना जारी रखा और कप्तान सहरावत ने सुपर 10 रेड पूरा किया. हालांकि पहले हाफ के आखिरी 10 मिनट में हरियाणा के स्टीलर्स ने वापसी की कोशिश जरूर की और कुछ बेहतरीन टैकल किए. पहले हाफ का खेल खत्म हुआ तो बेंगलुरु के बुल्स स्टीलर्स के खिलाफ 19-13 से आगे थी. इस मैच में स्टीलर्स ने की डिफेंस ने अच्छी शुरुआत की लेकिन पवन की आंधी चली और उनकी डिफेंस ध्वस्त हो गई.

बुल्स की डिफेंस ने खंडोला एंड कंपनी को रोका

दूसरे हाफ की शुरुआत रोमांचक रही और पवन ने शानदार रेड लेकर टीम को और आगे कर दिया. दूसरी ओर हरियाणा स्टीलर्स की टीम एकजुट होकर अंक ले रही थी. टीम किसी एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं थी. हालांकि पवन की आंधी को रोकना उनके लिए मुश्किल था. 10वें मिनट में बुल्स ने फिर से स्टीलर्स को ऑलआउट कर दिया और दो बोनस एंक हासिल किया. दूसरे हाफ के पहले 10 मिनट के खेल तक बेंगलुरु बुल्स ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली थी. महेंदर और जीबी मोरे ने बुल्स की डिफेंस को और मजबूत कर दिया. हालांकि चंद्रन रणजीत इस मैच में लगातार असफल हो रहे थे, जिसका फायदा स्टीलर्स को मिल रहा था. आखिरी 5 मिनट का खेल बचा था और विकास खंडोला की टीम 35-25 से पीछे थी. रोहित गुलिया अपना हाई-5 पूरा कर चुके थे लेकिन वो भी बुल्स के कप्तान को नहीं रोक पाए.

अकेले पवन पड़े स्टीलर्स पर भारी

हरियाणा की ओर से विकास खंडोला अकेले सफल रेड कर पा रहे थे लेकिन उनको टैकल कर जीबी मोरे ने अपना हाई-5 पूरा किया. दूसरी ओर पवन की आंधी बेंगलुरु के ग्रांड व्हाइटफील्ड में चलती रही और उन्होंने 19 रेड प्वाइंट और तीन टैकल प्वाइंट्स लेकर मैच का नतीजा समय से पहले ही तय कर दिया. सौरभ नंदन और महेंदर सिंह ने भी शानदार खेल दिखाया और बुल्स ने ये मुकाबला 42-28 से आपने नाम कर लिया.

अपने से छोटे बच्चों को कबड्डी खेलते देखकर हुए प्रभावित, आज कबड्डी के सबसे खतरनाक रेडर में से एक बन गए हैं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget