एक्सप्लोरर

फाइनल से पहले ये 3 आंकड़ें बता रहे हैं पटना पायरेट्स क्यों हैं चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार

पटना पायरेट्स इस सीजन खेले गए 23 मुकाबलों में सिर्फ 5 बार हारी है, जबकी 17 बार उन्होंने विरोधियों को धूल चटाई है.

प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में सबसे अधिक मैच जीतने वाली पटना पायरेट्स (Patna Pirates) फाइनल में पहुंची चुकी है और आज वो दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) की खिलाफ अपने चौथे खिताब के लिए मैट पर उतरेगी. सीजन के 23 में से 17 मुकाबलें जीतने वाली पटना इस सीजन चैंपियन की तरह खेली है और उसे सिर्फ 5 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. 25 फरवरी को होने वाले फाइनल में पटना को फॉर्म के लिहाज से तो जीत का प्रबल दावेदार माना ही जा रहा है लेकिन कुछ ऐसे आंकड़े भी हैं, जो पायरेट्स के चैंपियन बनने का इशारा करते हैं.

फाइनल में कभी नहीं हारी पटना

पटना पायरेट्स प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के फाइनल (Final) में है और इससे पहले भी वो तीन बार फाइनल में पहुंची है. पटना जब जब फाइनल में पहुंची है वो ट्रॉफी के साथ ही लौटी है. इस बार भी वो दिल्ली के खिलाफ खिताबी मुकाबले में पंगा लेने के लिए तैयार है. दोनों टीमें प्रो कबड्डी के इतिहास में कभी भी नॉकआउट राउंड में नहीं भिड़ी हैं. हालांकि पटना का नॉकआउट राउंड में अच्छा रिकॉर्ड है.

पटना को नहीं मिली दिल्ली से जीत

इस सीजन पटना पायरेट्स और दबंग दिल्ली के बीच दो मुकाबले खेले गए, जिसमें दोनों बार दिल्ली को जीत मिली है. सीजन 4 और पांच में भी पटना पायरेट्स फाइनल में हराने वाली टीमों से लीग स्टेज के दोनों मुकाबले हार गई थी. सीजन 4 में जहां जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers) ने लीग के दोनों मुकाबलों में पटना को शिकस्त दी थी, वहीं सीजन पांच में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) से लीग स्टेज के दोनों मैच हारने के बाद पायरेट्स ने खिताब जीता.

डिफेंडर्स का नहीं कोई तोड़

जब जब पटना पायरेट्स के डिफेंडर्स सीजन के टॉप 5 डिफेंडर्स की सूची में शामिल रहे हैं, तब तब पटना ने खिताब जीता है. सीजन 3 में सौरभ नांदल (Saurabh Nandal) पटना के लिए खेल रहे थे और उन्होंने 14 मुकाबलों में 53 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए थे. सीजन 4 में फजल अत्राचली (Fazel Atrachali) पटना के लिए खेलने हुए टॉप 5 डिफेंडर्स की सूची में दूसरे स्थान पर रहे और 16 मुकबालों में 45 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए. सीजन पांच में जयदीप (Jaideep) ने पटना के लिए खेलते हुए 66 टैकल प्वाइंट्स बटोरे और सीजन में चौथे स्थान पर रहे.

ये भी पढ़े- प्रो कबड्डी लीग फाइनल: पटना पायरेट्स और दबंग दिल्ली के बीच होने वाले फाइनल से पहले जानिए रोचक आंकड़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran War: होर्मुज की लड़ाई ईरान से चीन पर आई, क्या बीजिंग से युद्ध लड़ेगा अमेरिका, आखिर क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप?
होर्मुज की लड़ाई ईरान से चीन पर आई, क्या बीजिंग से युद्ध लड़ेगा अमेरिका, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले भावुक हुए जीतन राम मांझी, कहा- 'आपके इस ख्वाब ने…'
नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले भावुक हुए जीतन राम मांझी, कहा- 'आपके इस ख्वाब ने…'
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: होर्मुज की लड़ाई ईरान से चीन पर आई, क्या बीजिंग से युद्ध लड़ेगा अमेरिका, आखिर क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप?
होर्मुज की लड़ाई ईरान से चीन पर आई, क्या बीजिंग से युद्ध लड़ेगा अमेरिका, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले भावुक हुए जीतन राम मांझी, कहा- 'आपके इस ख्वाब ने…'
नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले भावुक हुए जीतन राम मांझी, कहा- 'आपके इस ख्वाब ने…'
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...
बंगाल में SIR अलग क्यों? जस्टिस बागची ने EC से पूछे तीखे सवाल- जीत का मार्जिन 2 प्रतिशत, 15 प्रतिशत का वोट ही नहीं तो...
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
यूपी बोर्ड, सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड के नतीजे किस दिन आएंगे, यहां जानें पूरी जानकारी
US Iran War: ईरान ने भारत-रूस और चीन की तारीफों के बांधे पुल, यूएस-इजरायल पर लगाया युद्ध भड़काने का आरोप
ईरान ने भारत-रूस और चीन की तारीफों के बांधे पुल, US-इजरायल पर लगाया युद्ध भड़काने का आरोप
Noida Protest Live: नोएडा में प्रदर्शन और हिंसा के बीच सड़क पर उतरा प्रशासन, कमिश्नर और डीएम ने लिया हालात का जायजा
नोएडा में प्रदर्शन और हिंसा के बीच सड़क पर उतरा प्रशासन, कमिश्नर और डीएम ने लिया हालात का जायजा
Embed widget