एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: Telugu Titans को हराकर Patna Pirates ने PKL-8 के पहले क्वालीफायर के लिए जगह की पक्की

PKL-8: पटना पायरेट्स ने पहले क्वालीफायर्स के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उसे फाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ एक मैच जीतना होगा.

Pro Kabaddi League Season 8, Patna Pirates vs Telugu Titans: सोमवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 116वें मुकाबले में पटना पायरेट्स (Patna Pirates) ने तेलुगू टाइटंस (Telugu Titans) को 38-30 से हरा दिया. इस जीत के साथ पटना पायरेट्स ने पहले क्वालीफायर के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है. इस मुकाबले में सचिन तंवर ने शानदार प्रदर्शन किया और अपना सुपर 10 पूरा किया. डिफेंस में एक बार फिर मोहम्मद्रेजा चियानेह ने शानदार प्रदर्शन किया और अपना हाई-5 पूरा किया, तो साजिन चंद्रशेखर ने तीन टैकल किए. तेलुगू टाइटंस की ओर से रजनीश ने अपना सुपर 10 पूरा किया. अंकित बेनिवाल (Ankit beniwal) ने 7 अंक हासिल किए, तो आकाश चौधरी ने दो खिलाड़ियों को मैट से बाहर का रास्ता दिखाया.

पायरेट्स ने की धमाकेदार शुरुआत

तेलुगू टाइटंस ने इस मुकाबले में टॉस जीता और पटना पायरेट्स को पहले रेड करने के लिए आमंत्रित किया. सचिन तंवर (Sachin Tanwar) ने पहले ही रेड में अपनी टीम का खाता खोला, तो रजनीश (Rajnish) को टैकल कर अपना दूसरा अंक हासिल किया. दूसरी ओर पटना ने रेड के साथ डिफेंस में भी शानदार खेल जारी रखा और 8वें मिनट में आदर्श टी (Adarsh T) को टैकल कर पटना ने टाइटंस को ऑलआउट कर दिया. इसके बाद डिफेंस में लगातार तीन टैकल कर तेलुगू ने वापसी के संकेत दिए लेकिन सचिन ने मल्टी प्वाइंट रेड कर टीम की बढ़त को बरकरार रखी. रजनीश ने सुपर रेड कर पायरेट्स को ऑलआउट के करीब पहुंचा दिया. अगली रेड में आदर्श ने दोनों डिफेंडर्स को आउट कर पटना को ऑलाउट कर दिया और स्कोर 20-20 कर दिया. पहला हाफ खत्म हुआ तो पटना सिर्फ एक अंक से आगे थी.

मोहम्मद्रेजा के आगे टाइटंस ने टेके घुटने

अंकित बेनिवाल ने दूसरे हाफ के पहले रेड में ही अंक लेकर स्कोर बराबर कर दिया. सचिन ने सी अरुण को आउट कर अपना सुपर 10 पूरा किया. इसके बाद दोनों टीमों ने एक एक अंक के लिए काफी संघर्ष किया. डू ऑर डाई रेड में मोनू गोयत (Monu Goyat) को टैकल कर तेलुगू ने पहली बार मैच में बढ़त बना ली. लेकिन इसके बाद पटना ने डिफेंस में शानदार खेल दिखाया और मोहम्मद्रेजा (Mohammadreza) उसके सुत्रधार बने. तीन मिनट का समय बचा था और पटना की डिफेंस ने फिर से टाइटंस को ऑलआउट के करीब पहुंचा दिया. सचिन ने एक ही रेड में दोनों डिफेंडर्स को आउट कर टाइटंस को दूसरी बार ऑलाआउट कर दिया. आखिरी दो मिनट में टाइटंस ने काफी कोशिश की लेकिन वो पटना के स्कोर के आस-पास भी नहीं पहुंच सकी.

IPL Auction 2022: Suresh Raina को न खरीदे जाने पर Chennai Super Kings पर फूटा फैंस का गुस्सा, शेयर हो रहे ऐसे मीम्स

Pro Kabaddi: प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली पहली टीम बनी Patna Pirates, अब तक के प्रदर्शन पर डालिए एक नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mobile Emergency Alert: अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
'जिस दिन हमारी सत्ता आएगी हम टुकड़े...', बीजेपी के ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत ने दे डाली चेतावनी
'जिस दिन हमारी सत्ता आएगी हम टुकड़े...', बीजेपी के ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत ने दे डाली चेतावनी
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
Surbhi Jyoti Blessed with a Baby Girl: 'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म
'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म

वीडियोज

Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर छात्रों का महातांडव! | Bihar Latest News
Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mobile Emergency Alert: अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
'जिस दिन हमारी सत्ता आएगी हम टुकड़े...', बीजेपी के ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत ने दे डाली चेतावनी
'जिस दिन हमारी सत्ता आएगी हम टुकड़े...', बीजेपी के ऑपरेशन टाइगर पर संजय राउत ने दे डाली चेतावनी
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
Surbhi Jyoti Blessed with a Baby Girl: 'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म
'कुबूल है' फेम सुरभि ज्योति बनीं मां, बेबी गर्ल को दिया जन्म
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
Gorilla Couple Video: रूठ गई गोरिल्ला की पत्नी, मनाने के लिए पापड़ ही बेलता रहा बेचारा; वीडियो देख आएगी हंसी 
रूठ गई गोरिल्ला की पत्नी, मनाने के लिए पापड़ ही बेलता रहा बेचारा; वीडियो देख आएगी हंसी 
DU COL Admission 2026: DU में फॉरेन लैंग्वेज सीखने का सुनहरा मौका, प्रोफेशनल कोर्सेज में शुरू हुए एडमिशन
DU में फॉरेन लैंग्वेज सीखने का सुनहरा मौका, प्रोफेशनल कोर्सेज में शुरू हुए एडमिशन
Embed widget