एक्सप्लोरर

Pro Kabaddi: तमिल थलाइवाज को हराकर दंबग दिल्ली ने प्लेऑफ्स की दावेदारी की मजबूत, नवीन ने किया सुपर 10

PKL-8: तमिल थलाइवाज की हार के बाद उनके प्लेऑफ्स की राह और मुश्किल हो गई है, बचे हुए तीन मैचों में एक भी हार उनके इरादों पर पानी फेर देगी.

Pro Kabaddi League Season 8, Tamil Thalaivas vs Dabang Delhi KC: शनिवार को बेंगलुरु के शेरेटॉन ग्रांड व्हाइटफील्ड में प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 110वें मुकाबले में तमिल थलाइवाज को दबंग दिल्ली केसी ने 32-31 से हरा दिया. इस जीत के साथ जहां दिल्ली ने प्लेऑफ्स के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है, तो थलाइवाज का सफर लगभग समाप्त हो गया है. इस मुकाबले में नवीन कुमार ने 13 अंक हासिल किए और अपना 10वां सुपर 10 पूरा किया, तो मंजित ने भी अपना सुपर 10 पूरा किया. डिफेंस में सुरजीत सिंह और जोगिंदर नरवाल ने 3-3 टैकल प्वाइंट्स हासिल किए, तो मंजित छिल्लर, जीवा कुमार और सागर राठी ने दो-दो खिलाड़ियों को मैट से बाहर का रास्ता दिखाया.  

दिल्ली की धमाकेदार शुरुआत

तमिल थलाइवाज ने टॉस जीता और दंबग दिल्ली को पहले रेड करने के लिए आमंत्रित किया. नवीन कुमार  (Naveen Kumar) पहले ही रेड में अंक लेकर खाता खोल दिया, तो मंजीत (Manjeet) ने तमिल को पहला अंक दिलाया. इसके बाद मंजीत छिल्लर (Manjeet Chhillar) एंड कंपनी ने शानदार डिफेंस करते हुए तमिल ऑलआउट (All Out) कर दिया और 14-6 से बढ़त बना ली. नवीन कुमार और नीरज नरवाल (Neeraj Narwal) लगातार टीम को अंक दिला रहे थे, तो दूसरी ओर मंजित अकेले पड़ गए थे.

हालांकि उन्होंने लगातार तीन सफल रेड कर दिल्ली को ऑलआउट के करीब पहुंचा दिया. इसके बाद मंजित को टैकल और सागर (Sagar) को आउट कर दिल्ली ने अपनी ऑलआउट बचा ली. सुरजीत सिंह (Surjeet Singh) ने डिफेंस में कुछ टैकल कर टीम को वापसी करने की कोशिश की. पहला हाफ खत्म हुआ तो दिल्ली 17-10 से आगे थी.

कांटे की टक्कर के बाद थलाइवाज हारी

दूसरे हाफ की शुरुआत में ही संदीप नरवाल (Sandeep Narwal) को टैकल कर थलाइवाज ने अपने खाते में एक अंक और जोड़ा. नवीन कुमार आज के मुकाबले में अभी तक अपनी फॉर्म नहीं दिखा पाए थे और 12 रेड में सिर्फ 5 अंक हासिल कर पाए थे. सुरजीत सिंह और साहिल सुरेंदर (Sahil Surender) को आउट कर नवीन ने दिल्ली को 20 के स्कोर पर पहुंचा दिया. हिमांशु (Himanshu) की एक रेड में दिल्ली के तीन डिफेंडर्स लॉबी के बाहर जाने की वजह से आउट हो गए.

इसके बाद अगली रेड में मंजित ने जोगिंदर नरवाल (Joginder Narwal) को आउट कर दिल्ली के पाले में सिर्फ एक खिलाड़ी छोड़ा. दिल्ली के युवा रेडर मंजित लॉबी आउट हो गए और तमिल थालइवाज को ऑलआउट के 3 अंक मिल गए. मैच में 7 मिनट का खेल बचा था और स्कोर 23-23 से बराबरी पर था. नवीन कुमार ने सुरजीत को चौथी बार आउट कर अपना सुपर 10 पूरा किया. इसके बाद दोनों टीमों के बीच संघर्ष जारी रही लेकिन आखिरी में एक अंक के अंतर से दिल्ली ने मुकाबला अपने नाम कर लिया.

Pro Kabaddi: ये तीन टीम प्रो कबड्डी सीजन 8 के प्लेऑफ्स में पहुंचने की हैं सबसे बड़ी दावेदार, बुल्स और बंगाल की हालत खराब

Pro Kabaddi: प्लेऑफ्स में पहुंचने वाली पहली टीम बनी Patna Pirates, अब तक के प्रदर्शन पर डालिए एक नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप को मारकर लाश के टुकड़े बाल्टियों में भरे', सूली पर लटकाए जाएंगे कलयुगी बेटा-बेटी, मां को भी उम्रकैद
'बाप को मारकर लाश के टुकड़े बाल्टियों में भरे', सूली पर लटकाए जाएंगे कलयुगी बेटा-बेटी, मां को भी उम्रकैद
अपने ही विधायक से नाराज होकर रोने लगे BJP पार्षद संजय गुजराती, कहा- संगठन से करेंगे शिकायत
अपने ही विधायक से नाराज होकर रोने लगे BJP पार्षद संजय गुजराती, कहा- संगठन से करेंगे शिकायत
अमेरिका ने जब्त किया 1 अरब डॉलर का क्रिप्टो फंड तो गुस्से से तमतमाया ईरान, कहा - 'बौने चोर के जिस्म पर...'
US ने जब्त किया 1 अरब डॉलर का फंड तो गुस्से से तमतमाया ईरान, कहा - 'बौने चोर के जिस्म पर...'
खिलाड़ियों के बीच जमकर हुई घूंसेबाजी, इस क्रिकेट टीम का कप्तान भी लड़ाई शामिल; मचा बवाल
खिलाड़ियों के बीच जमकर हुई घूंसेबाजी, इस क्रिकेट टीम का कप्तान भी लड़ाई शामिल; मचा बवाल

वीडियोज

Iran-US-Israel War Update: हूती विद्रोहियों का अब तक का सबसे बड़ा हमला | Trump| Middle East Crisis
Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बाप को मारकर लाश के टुकड़े बाल्टियों में भरे', सूली पर लटकाए जाएंगे कलयुगी बेटा-बेटी, मां को भी उम्रकैद
'बाप को मारकर लाश के टुकड़े बाल्टियों में भरे', सूली पर लटकाए जाएंगे कलयुगी बेटा-बेटी, मां को भी उम्रकैद
अपने ही विधायक से नाराज होकर रोने लगे BJP पार्षद संजय गुजराती, कहा- संगठन से करेंगे शिकायत
अपने ही विधायक से नाराज होकर रोने लगे BJP पार्षद संजय गुजराती, कहा- संगठन से करेंगे शिकायत
अमेरिका ने जब्त किया 1 अरब डॉलर का क्रिप्टो फंड तो गुस्से से तमतमाया ईरान, कहा - 'बौने चोर के जिस्म पर...'
US ने जब्त किया 1 अरब डॉलर का फंड तो गुस्से से तमतमाया ईरान, कहा - 'बौने चोर के जिस्म पर...'
खिलाड़ियों के बीच जमकर हुई घूंसेबाजी, इस क्रिकेट टीम का कप्तान भी लड़ाई शामिल; मचा बवाल
खिलाड़ियों के बीच जमकर हुई घूंसेबाजी, इस क्रिकेट टीम का कप्तान भी लड़ाई शामिल; मचा बवाल
Bandar BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
मंडे टेस्ट में बुरी तरह पिटी बॉबी देओल की ‘बंदर’, चार दिनों का कलेक्शन जान लगेगा झटका
ईरान-इजरायल में छिड़ी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले - 'अगले दो हफ्तों में...'
ईरान-इजरायल में छिड़ी जंग के बीच ट्रंप ने कर दिया बड़ा ऐलान, बोले - 'अगले दो हफ्तों में...'
Clove Farming At Home: किचन गार्डन में कैसे कर सकते हैं लौंग की खेती? पूजा-पाठ से लेकर खाना बनाने में आएंगी काम
किचन गार्डन में कैसे कर सकते हैं लौंग की खेती? पूजा-पाठ से लेकर खाना बनाने में आएंगी काम
क्या Airplane Mode सच में रोक देता है Smartphone Radiation? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
क्या Airplane Mode सच में रोक देता है Smartphone Radiation? सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
Embed widget