नई दिल्ली: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर एक नए मेहमान ने दस्तक दी है. जी हां! शादी के बाद करीब 8 साल के लंबे इंतेजार के बाद सानिया मिर्जा- शोएब मलिक के घर किलकारियां गूंजी हैं. सानिया सोमवार की सुबह मां बनी हैं. घर में नन्हे मेहमान की आमद से शोएब बहुत ही खुश हैं और पूरे जोश-व-जुनून में हैं और अपने इस जज्बात का इजहार ट्विटर पर किया. शोएब ने अपने घर आए बेटे की खुशखबरी अपने फैंस और चाहने वालों से शेयर की. सानिया मिर्जा की शादी साल 2010 में शोएब मलिक से हुई थी. इससे पहले सानिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. शोएब ने लिखा है कि वो बेटे के जन्म की खबर देते हुए बेहद उत्साहित हैं. दुआओं के लिए शुक्रिया. #BabyMirzaMalik बता दें कि प्रेग्नेंसी की वजह से सानिया को काफी लंबे समय तक कोर्ट से बाहर रहना पड़ा है. सानिया हमेशा अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट देती रहती थी तो वहीं कई बार अपने आने वाले बेबी का प्लानिंग को लेकर भी उन्होंने कई पोस्ट किए. शोएब मलिक की तरफ से ये खुशखबरी शेयर किए जाने के बाद #BabyMirzaMalik के साथ बधाइयों और मुबारकबाद का सिलसिला तेजी से जारी है. बड़ी संख्या में फैंस, चाहने वाले और सितारे उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं. सानिया की बहन अनम मिर्जा ने भी अपनी बहन को इंस्टाग्राम पर बधाई दी है. शादी के दौरान सानिया हुई थीं ट्रोल सानिया मिर्जा ने जब ये एलान किया था कि वो पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक को अपना हमसफर चुनने जा रहीं हैं तो इसको लेकर कई विवाद भी हुआ था. जहां कई भारतीय फैंस से इस बात से नाराजगी जताई थी कि वो ऐसा क्यों कर रहीं हैं. और एक पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी क्यों कर रही हैं. तो वहीं कई फैंस का ये भी मानना था कि उन्हें भारत में कई अच्छे लड़के मिल जाएंगे जिससे वो शादी करना चाहती हैं. लेकिन सानिया ने किसी की बात नहीं सुनी और अंत में शोएब मलिक से ही शादी की. बता दें कि दोनो की शादी के बाद ये उनका पहला बच्चा है. फिल्ममेकर और सानिया मिर्जा की दोस्त फराह खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी खाला बनने की खुशी को फैंस के साथ शेयर करते हुए सानिया और शोएब मलिक के परिवारों को बधाई दी है.