एक्सप्लोरर

IPL 2022: टूर्नामेंट में चमके ये युवा सितारे, किसी के पापा हैं इलेक्ट्रीशियन तो किसी के नाई

Indian Premier League: आईपीएल के इस सीजन कुछ युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी, काफी मुश्किलों का सामना करने बाद यह क्रिकेटर आईपीएल तक पहुंचे. पढ़ें इनके बारे में...

IPL 2022 में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डेब्यू सीजन में ही ट्रॉफी अपने नाम की. टूर्नामेंट के 15वें सीजन में जहां अनुभवी खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया तो वहीं युवा अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. भविष्य में ये युवा खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए भी खेलते नजर आ सकते हैं. इन यंगस्टर्स ने गरीबी को आड़े नहीं आने दिया और इसे मात देकर अपने प्रदर्शन से चमक उठे. इनमें कोई इलेक्टीशियन का बेटा है तो कोई नाई का.

कुलदीप सेन (Kuldeep Sen)
राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार आखिरी ओवर कर 15 रन बचाने वाले कुलदीप ने इस सीजन सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. मध्यप्रदेश के लिए कमाल करने के बाद अब कुलदीप IPL में अपनी छाप छोड़ चुके हैं. रीवा निवासी कुलदीप का IPL में पहुंचने तक का सफर काफी मुश्किलों भरा रहा है. कुलदीप के पिता नाई हैं. घर के सबसे बड़े बेटे कुलदीप ने 8 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. वह एक बेहतरीन बल्लेबाज बनना चाहते थे लेकिन कोच के कहने पर उन्होंने तेज गेंदबाजी शुरू की. एकेडमी ने कुलदीप की फीस तक माफ कर दी ताकि उनके खेल में बाधा न आए.

तिलक वर्मा (Tilak Verma)
भले ही IPL 2022 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हो पर फ्रेंचाइजी के युवा खिलाड़ी तिलक ने अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी. मेगा ऑक्शन में 1.7 करोड़ में बिकने वाले तिलक के लिए IPL का सफर काफी कठिन था. उन्होंने महज 9 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. पिता इलेक्ट्रीशियन थे और अपने बेटे की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे थे. ऐसे में तिलक के कोच ने उनका भरपूर साथ दिया. सलाम बायश ने तिलक को अपने घर में रखा. तिलक के पिता नम्बूरी नागराजू के पासा बेटे को क्रिकेट एकेडमी में भेजने के लिए पैसे नहीं थे. ऐसे में कोच ने उनके लिए क्रिकेट के सामान खरीदे. लेगाला क्रिकेट एकेडमी में ज्यादातर खर्च भी उन्होंने ही उठाया. लॉकडाउन के दौरान तिलक के पिता का काम बंद हो गया था, स्थिति यहां तक आ गई थी कि तिलक को क्रिकेट छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता, लेकिन इस संकट की घड़ी में कोच ने उनका साथ दिया और तिलक IPL तक पहुंचे.

रिंकू सिंह (Rinku Singh)
केकेआर के आखिरी मैच में यादगार तूफानी पारी खेलने वाले रिंकू सिंह लंबे समय से IPL का हिस्सा हैं. हालांकि, उन्हें पहचान इस सीजन में मिली. भले ही लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में वह अपनी टीम को नहीं जिता पाए लेकिन अपनी ताबड़तोड़ पारी से उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरीं. IPL में पहुंचने के लिए रिंकू ने काफी पापड़ बेले हैं. ताला नगरी अलीगढ़ निवासी रिंकू के पिता गैस वेंडर हैं. पांच भाइयों में रिंकू को क्रिकेट से लगाव था. उन्होंने पहले घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया फिर कोलकाता की टीम में जगह बनाई और अब IPL में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे.

ये भी पढ़ें...

IPL 2022: आकाश चोपड़ा ने RCB के इस बैट्समैन को बताया IPL 2022 का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज

IPL 2022: 'किसी खिलाड़ी के प्रदर्शन को उसके आंकड़े से नहीं आंकना चाहिए'- अर्शदीप सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
फॉर्म-6 विवाद: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर निशाना - 'साबित हो गया कि...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पत्नी को I Love You' वाले ओवैसी के बयान पर नितेश राणे बोले, 'पागल आदमी...'
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
'पहले मैं...', मंच पर भिड़ गए CM विजय के विधायक और कांग्रेस सांसद
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? एक क्लिक में जानें
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका
विदेशों में बढ़ी भारतीय गाड़ियों की डिमांड, आंकड़ा देगा चौंका
खेत के बीच बत्तख क्यों छोड़ते हैं किसान, इससे धान की फसल को क्या फायदा?
खेत के बीच बत्तख क्यों छोड़ते हैं किसान, इससे धान की फसल को क्या फायदा?
Embed widget