WPL 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग से पहले यूपी ने बदला कप्तान, इस दिग्गज प्लेयर को मिली जिम्मेदारी
WPL 2025 UP Warriorz: Women's Premier League 2025 से पहले यूपी वॉरियर्स की टीम को नया कप्तान मिल गया है. भारत का स्टार खिलाड़ी टीम की कमान संभालेगा.

Deepti Sharma Captain UP Warriorz WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) का आगाज 14 फरवरी को होने वाला है और यह टूर्नामेंट 15 मार्च तक चलेगा. सीजन शुरू होने से कुछ ही दिन पहले भारत की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स का कप्तान घोषित कर दिया गया है. यह फैसला टीम की नियमित कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के चोटिल होने के बाद लिया गया है. एलिसा दायें पैर में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. अब उनकी जगह दीप्ति शर्मा टीम की कप्तानी करेंगी.
दीप्ति शर्मा 2023 से ही यूपी वॉरियर्स के लिए खेल रही हैं और इस टीम की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं. दीप्ति WPL में यूपी के लिए दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं, उन्होंने अब तक 17 मैचों में 19 विकेट लिए हैं. वो टीम के लिए तीसरी सबसे सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने अब तक WPL में यूपी के लिए 16 पारियों में 385 रन बनाए हैं. आपको बता दें कि दीप्ति के लिए कप्तानी मिलना कोई नई बात नहीं है क्योंकि वो डोमेस्टिक लेवल पर बंगाल टीम की कमान संभाल चुकी हैं. यूपी वॉरियर्स ने वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर खिलाड़ी चिनेल हेनरी से एलिसा हीली को रिप्लेस किया है.
यूपी वॉरियर्स के लिए बड़ा झटका
WPL 2025 से ठीक पहले एलिसा हीली का चोटिल होना यूपी वॉरियर्स के लिए बहुत बड़ा झटका है. एलिसा WPL में यूपी के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाली प्लेयर हैं. उन्होंने अब तक इस लीग के इतिहास में 17 पारियों में 428 रन बनाए हैं. एलिसा पिछले कुछ समय में चोटों से जूझती रही हैं क्योंकि एशेज सीरीज के टी20 चरण में वो नहीं खेल पाई थीं. वो मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टेस्ट मैच का हिस्सा बनीं, लेकिन विकेटकीपिंग नहीं की थी.
यह भी पढ़ें:
WPL 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग से पहले यूपी ने बदला कप्तान, इस दिग्गज प्लेयर को मिली जिम्मेदारी
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL



















