वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 में इतिहास रच दिया है. आईपीएल में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड वैभव के नाम जुड़ गया है. उन्होंने अपने करियर की 23वीं पारी में एक हजार रनों का आंकड़ा पार किया. उन्होंने ना केवल सबसे कम पारी बल्कि सबसे कम गेंद खेलकर एक हजार रन पूरे करने का कारनामा किया है.

Continues below advertisement

क्वालीफायर-2 मैच से पहले वैभव अपने आईपीएल करियर में 22 पारी खेलकर 932 रन बना चुके थे. गुजरात के खिलाफ 68 रन बनाते ही उन्होंने एक हजार रन पूरे किए. सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने के मामले में उन्होंने साई सुदर्शन को पीछे छोड़ा. सुदर्शन, जिन्होंने 25 पारियों में 1000 रन पूरे किए थे.

IPL में सबसे तेज 1000 रन (भारतीय)

  • 23 पारी - वैभव सूर्यवंशी
  • 25 पारी - साई सुदर्शन
  • 30 पारी - रजत पाटीदार
  • 31 पारी - सचिन तेंदुलकर

हालांकि आईपीएल में सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड शॉन मार्श के नाम है, जिन्होंने 21 पारियों में एक हजार रन पूरे कर लिए थे. मगर भारतीयों में वैभव सबसे आगे निकल गए हैं. सबसे कम गेंद खेलकर 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी के नाम जुड़ गया है. उन्होंने 440 गेंद खेलकर एक हजार रन पूरे किए. उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 545 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें:

वैभव सूर्यवंशी ने बनाए IPL इतिहास में सबसे तेज 1000 रन, तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा