एक्सप्लोरर

पावरप्ले में 100 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने Trent Boult, रिकॉर्ड लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद मैच में ट्रेंट बोल्ट ने पहले ही 6 ओवरों के अंदर 3 विकेट चटकाए. बोल्ट ने पावरप्ले ओवरों का एक ऐतिहासिक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है.

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल 2024 का दूसरा क्वालीफायर मैच खेला जा रहा है. इस मैच में ट्रेंट बोल्ट ने टी20 क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जगह बना ली है. टी20 क्रिकेट के इतिहास पर नजर डालें तो अभी तक ऐसे केवल तीन ही खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने पहले 6 ओवरों के अंदर 100 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं. अब इस सूची में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का नाम भी जुड़ गया है. वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में पावरप्ले ओवरों के भीतर अब तक 100 से अधिक विकेट चटका चुके हैं. उन्होंने यह उपलब्धि आईपीएल 2024 के क्वालीफायर 2 मैच में हासिल की है.

पावरप्ले के किंग ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट ने 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया था. वो इस लीग में राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेले हैं और अब राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं. अपने टी20 क्रिकेट करियर में उन्होंने कई अन्य टीमों का प्रतिनिधित्व किया है. बोल्ट ने हैदराबाद के खिलाफ क्वालीफायर 2 मैच में उन्होंने पावरप्ले ओवरों में तीन विकेट लिए हैं. उन्होंने पहले ओवर में अभिषेक शर्मा और 5वें ओवर में राहुल त्रिपाठी का विकेट लेकर टी20 क्रिकेट के पावरप्ले ओवरों में 100 विकेट पूरे कर लिए थे. पारी के पांचवें ही ओवर में उन्होंने एडन मारक्रम को भी पवेलियन भेजा. इसी के साथ अब ट्रेंट बोल्ट ने टी20 में पहले 6 ओवरों के अंदर 101 विकेट ले लिए हैं. ट्रेंट बोल्ट का टी20 करियर 223 मैचों का है, जिनमें उन्होंने 254 विकेट चटकाए हैं.

ये गौर करने वाली बात है कि पावरप्ले ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली सबसे ऊपर हैं. डेविड विली ने अपने टी20 करियर में अब तक 292 मैच खेलते हुए 295 विकेट लिए हैं, जिनमें से 128 पावरप्ले ओवरों के अंदर आई हैं. इस लिस्ट में भुवनेश्वर कुमार एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं. भुवनेश्वर अब तक अपने टी20 करियर में 284 मैचों में 299 विकेट ले चुके हैं. इनमें से भुवनेश्वर की 118 विकेट पहले 6 ओवरों के अंदर आई हैं.

यह भी पढ़ें:

टी20 वर्ल्ड कप के लिए आज होना था पाकिस्तान टीम का एलान, PCB चीफ ने अचानक रुकवा दिया, जानिए क्यों

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
UP Politics: यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल

वीडियोज

Goa Nightclub Case: लंबा नपेंगे लूथरा ब्रदर्स...दिल्ली लाने की तैयारी शुरु, जानें आगे अब क्या होगा!
Banaras घाट पर launch हुआ ‘Avatar Fire And Ash’ का देवनागरी Logo | James Cameron
India में Income Inequality का धमाका! 58% कमाई सिर्फ 10% के पास | Paisa Live
Bollywood News: बॉलीवुड गलियारों की नई खबरें | KFH
Gujarat News: 6 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसा कांड! सन्न कर देगा |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
UP Politics: यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
जब बॉलीवुड ने पर्दे पर उतारे असली गैंगस्टर्स, अक्षय खन्ना से विवेक ओबेरॉय तक दिखें दमदार रोल
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले किस खिलाड़ी की लगेगी बोली? जानें पहले सेट में कौन-कौन से प्लेयर्स
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले किस खिलाड़ी की लगेगी बोली? जानें पहले सेट में कौन-कौन से प्लेयर्स
कब आएगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, किसान भाई जरूर कर लें ये काम
कब आएगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, किसान भाई जरूर कर लें ये काम
चीन के एक लाख भारत में कितने? ये है वहां नौकरी करने के फायदे
चीन के एक लाख भारत में कितने? ये है वहां नौकरी करने के फायदे
बीएड के अलावा इन कोर्स को करके भी बन सकते हैं सरकारी टीचर, एक क्लिक में देखें यहां
बीएड के अलावा इन कोर्स को करके भी बन सकते हैं सरकारी टीचर, एक क्लिक में देखें यहां
Embed widget