IPL 2026 SRH vs RR Highlights: राजस्थान के लिए 'काल' बने प्रफुल्ल और साकिब, हैदराबाद की घातक गेंदबाजी के आगे रॉयल्स ने टेके घुटने
IPL 2026 Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हरा दिया. हैदराबाद को जीत दिलाने में प्रफुल्ल हिंगे और साबिक हुसैन ने अहम योगदान दिया.

बैकग्राउंड
आईपीएल 2026 का 21वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. मुकाबले में ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से हरा...More
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन की धारदार गेंदबाजी ने राजस्थान रॉयल्स को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. दोनों ही गेंदबाजों ने 4-4 विकेट लिए. यह प्रफुल्ल और साबिक का IPL में डेब्यू मैच था. प्रफुल्ल ने पहले ही ओवर में 3 विकेट चटका लिए थे, जिसके साथ वह आईपीएल के इतिहास में डेब्यू करते हुए पहले ओवर में 3 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. मुकाबले में पहले बैटिंग के लिए उतरी ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 216 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान ईशान किशन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 91 रन बनाए. रन चेज करते हुए राजस्थान की टीम 19 ओवर में 156 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए डेनोवन फरेरा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 44 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 69 रन स्कोर किए, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी. चेज में राजस्थान की शुरुआत बहुत खराब हुई थी. टीम ने सिर्फ 9 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद जीत बहुत मुश्किल हो गई थी.