एक्सप्लोरर

SRH vs KKR Live Streaming: फ्री में कैसे देखें कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

IPL 2025 SRH vs KKR Live Streaming Online: आज आईपीएल में पिछले साल की फाइनलिस्ट कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत है. जानें कब-कहां फ्री में देख सकते हैं मैच.

SRH vs KKR Live Streaming: आईपीएल सीजन 18 का मैच नंबर 15 आज कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. बतौर कप्तान अजिंक्य रहाणे और पैट कमिंस आमने सामने होंगे. दोनों टीमें आखिरी बार पिछले सीजन के फाइनल में भिड़ी थी, जहां हैदराबाद को हराकर केकेआर चैंपियन बनी थी. हालांकि उस समय कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर थे, जो अब पंजाब में जा चुके हैं. चलिए जानते हैं इस मैच का लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी. साथ में जानिए फैंस फ्री में मैच का आनंद कैसे उठा सकते हैं?

सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो टीम ने पहले मैच में 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. टीम में ट्रेविस हेड, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं. हालांकि पेट कमिंस की टीम पहला मैच जीतने के बाद लगातार 2 मैच हारने के बाद दबाव में हैं. हैदराबाद अंक तालिका में 8वें नंबर पर है, उसने 3 में से 1 मैच जीता है और उसका नेट रन रेट -0.871 है. 

दूसरी और कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीजन का पहला मैच इसी ग्राउंड (ईडन गार्डन्स) पर आरसीबी से हारा था. इसके बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराया लेकिन अपने अंतिम मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों 8 विकेट से हार गई. कोलकाता नाइट राइडर्स अंक तालिका में सबसे नीचे पायदान पर है, उसका नेट रन रेट (-1.428) काफी खराब है.

KKR vs SRH Head to Head: आमने सामने के आंकड़े

कोलकाता और हैदराबाद के बीच आईपीएल में अभी तक 28 मैच खेले गए हैं, इनमें कोलकाता का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. केकेआर ने 19 मैचों में हैदराबाद को हराया है जबकि केकेआर के सामने सिर्फ 9 बार ही हैदराबाद जीत दर्ज कर पाई है. 

  • SRH के सामने KKR का सबसे बड़ा स्कोर- 208
  • SRH के सामने KKR का सबसे छोटा स्कोर- 101
  • KKR के सामने SRH का सबसे बड़ा स्कोर- 228
  • KKR के सामने SRH का सबसे छोटा स्कोर- 113

KKR vs SRH Schedule, Venue: कब और कहां खेला जाएगा कोलकाता बनाम हैदराबाद मुकाबला?

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच गुरुवार, 3 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच शाम को 7:30 बजे से शुरू होगा, टॉस आधे घंटे पहले 7 बजे होगा.

KKR vs SRH Live Telecast: किस चैनल पर होगा प्रसारित?

केकेआर बनाम एसआरएच मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. 

KKR vs SRH Live Streaming: किस ऐप पर देखें कोलकाता बनाम हैदराबाद मैच?

केकेआर बनाम एसआरएच आज होने वाले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर होगी.

Jio Hotstar free subscription for IPL 2025: फ्री में कैसे देखें केकेआर बनाम एसआरएच मैच?

जियो ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष क्रिकेट ऑफर को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया है, जिसकी आखिरी तारीख 31 मार्च थी. इस ऑफर के तहत 299 या उससे अधिक के प्लान वाला नया जियो सिम कनेक्शन लेने पर ग्राहक जियोहॉटस्टार पर फ्री में आईपीएल मैचों का लुफ्त उठा सकता है.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: दिल्ली हिंसा के 13 शैतान ! | Crime News
UP News: Bareli में बुलडोजर एक्शन के दौरान लोगों का हंगामा ! | Boldozer Action | UP | Bareli
Janhit: बदले के लिए गिरफ्तार... या कानून की तलवार ? | PappuYadavArrested | Chitra Tripathi
Pappu Yadav Arrested: पप्पू की गिरफ्तारी का मिडनाइट ड्रामा | Bihar News | Pappu Yadav Update
Sandeep Chaudhary: 'विकसित भारत' की ओर कदम या निकलेगा देश का दम? | India-US Deal | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
'गलवान में झड़प के बाद चीन ने किया परमाणु परीक्षण', अमेरिका ने गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
अलीगढ़: रजवाहे के अतिक्रमण पर सांसद सतीश गौतम के बिगड़े बोल, अफसर से बोले- 'एक भी मुल्ला नहीं...'
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया '3rd रेटेड एक्टर', इंडिया को बताया था ‘थर्ड वर्ल्ड कंट्री, बिग बी बोले- दुख हुआ था
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए कर दिया बड़ा ऐलान
'भारत भरोसे की सबसे मजबूत करेंसी', कुआलालंपुर में बोले PM मोदी, मलेशिया के लिए किया बड़ा ऐलान
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
भारत के लिए 2 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं USA के हरमीत सिंह, होश उड़ा देगी इस स्पिनर की कहानी
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
दिल्ली: निजामुद्दीन दरगाह के सज्जादनशीं सैयद मोहम्मद निजामी का निधन, गीजर ब्लास्ट से गई जान
Video: फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान, मखाना को कह दिया... वायरल वीडियो देख आप भी पकड़ लेंगे माथा
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
RAC टिकट पर क्यों वसूला जाता है फुल फेयर, आधी बर्थ वाले नियम पर संसदीय पैनल ने क्यों उठाए सवाल?
Embed widget