एक्सप्लोरर

'क्रिकेट के लिए दुखद दिन...', चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर क्रिकेट जगत ने जताया शोक; जानें किसने क्या कहा

RCB Victory Parade Chinnaswamy Stadium Stampede: बेंगलुरु में हुई भगदड़ में क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों के रिएक्शन आए हैं. यहां जानें किस क्रिकेटर ने क्या कहा.

RCB Victory Parade Chinnaswamy Stadium Stampede Cricketers Reaction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के पहली बार आईपीएल खिताब जीतने के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हुए हैं. जश्न के दौरान हुई इन मौतों से पूरे देश में मातम पसरा है. क्रिकेट जगत ने भी इस घटना पर दुख जताया है. 

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान 11 लोगों की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि यह बहुत ही भयावह त्रासदी है. तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, "बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम पर जो भी हुआ, वह भयावह है. हर प्रभावित परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें. सभी को सुकून और शक्ति मिले."

दक्षिण अफ्रीका और आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा, "चिन्नास्वामी स्टेडियम पर हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मेरी संवेदनायें और प्रार्थना."

भारत के पूर्व कप्तान और कोच और बेंगलुरू के रहने वाले अनिल कुंबले ने इसे क्रिकेट के लिये दुखद दिन करार दिया. उन्होंने लिखा, "क्रिकेट के लिये दुखद दिन. आरसीबी की जीत का जश्न मनाने में अपने प्रियजनों को खोने वाले लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना."

युवराज सिंह ने लिखा, "जश्न का पल अकल्पनीय त्रासदी में बदल गया. बेंगलुरू हादसे से प्रभावित हर एक के प्रति मेरी संवेदना. दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और उनके परिवार को शक्ति."

विराट कोहली ने बेंगलुरु में भगदड़ के बाद आए आरसीबी टीम के आधिकारिक बयान को शेयर करते हुए लिखा, "मैं पूरी तरह से टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं है."

आरसीबी ने बेंगलुरु में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद एक स्टेटमेंट जारी कर इस पर शोक जताया. उन्होंने अपने बयान में लिखा, "हम मीडिया रिपोर्ट्स के ज़रिए सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बेहद दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और सेहत हमारे लिए सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है. आरसीबी जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करती है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती है. स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया. हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
Border 2 Box Office Day 1: ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही मचा दिया तहलका, धमाकेदार ओपनिंग के साथ 22 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही मचाया तहलका, धमाकेदार ओपनिंग के साथ 22 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
एमपी: छिंदवाड़ा में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख रुपये का माल जलकर हुआ राख
एमपी: छिंदवाड़ा में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख रुपये का माल जलकर हुआ राख

वीडियोज

Sansani: Gorakhpur की बैड गर्ल का मायाजाल! | Crime News
UP Mock Drill: यूपी के 75 जिलों में हवाई हमलों से बचने के लिए मॉक ड्रिल.. | Mock Drill | Hindi News
Janhit: संतों का अखिल भारतीय 'ओपिनियन' पोल! | Yogi Vs Shankaracharya | Magh Mela | ABP News
Shankaracharya Controversy: Chitra ने खोल दिए Avimukteshwaranand विवाद के सारे पन्ने ! | Mahadangal
Shankaracharya Controversy: 6 दिनों से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद बिगड़ी तबीयत | Magh Mela

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
पाकिस्तान में ISI से जुड़े TTP आतंकी के घर फिदायीन हमला, शादी समारोह में धमाका, 5 की मौत
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद लुढ़का पारा, तेज हवाओं के साथ कंपाने वाली ठंड, जानें- मौसम अपडेट
Border 2 Box Office Day 1: ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही मचा दिया तहलका, धमाकेदार ओपनिंग के साथ 22 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज होते ही मचाया तहलका, धमाकेदार ओपनिंग के साथ 22 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
एमपी: छिंदवाड़ा में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख रुपये का माल जलकर हुआ राख
एमपी: छिंदवाड़ा में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करीब 50 लाख रुपये का माल जलकर हुआ राख
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
Raw Tomato Benefits: इम्युनिटी से लेकर वेट लॉस तक...कच्चा टमाटर खाने के ये 10 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
इम्युनिटी से लेकर वेट लॉस तक...कच्चा टमाटर खाने के ये 10 फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
MP में निकली 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती, DSP समेत भरे जाएंगे ये पद
MP में निकली 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती, DSP समेत भरे जाएंगे ये पद
Embed widget