RR vs MI: जयपुर में आया यशस्वी जायसवाल का तूफान, धुआंधार शतक से राजस्थान को दिलाई जीत, मुंबई की 5वीं हार

RR vs MI, IPL 2024: राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंद में नाबाद 104 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 9 चौके और 7 छक्के निकले.

मोहम्मद वाहिदLast Updated: 22 Apr 2024 11:48 PM

बैकग्राउंड

Rajasthan Royals vs Mumbai Indians: आईपीएल 2024 में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला होगा. दोनों टीमें जयपुर के सवाईं मान सिंह स्टेडियम में भिड़ेंगी. इससे पहले...More

RR vs MI Full Highlights: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से हराया

आईपीएल 2024 के 38वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हरा दिया है. राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 60 गेंद में नाबाद 104 रनों की पारी खेली. उनके बल्ले से 9 चौके और 7 छक्के निकले. वहीं कप्तान संजू सैमसन 38 रन बनाकर नाबाद लौटे. मुंबई ने पहले खेलने के बाद 179 रन बनाए थे. जवाब में राजस्थान ने आठ गेंद शेष रहते आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. यह कहना गलत नहीं होगा कि मुंबई को जायसवाल और बटलर का कैच छोड़ना भारी पड़ गया.